Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Uttarakhand Weather Today: अगले दो दिन गर्मी से नहीं मिलेगी राहत, फिर बदल सकता है मौसम

    Updated: Tue, 21 Apr 2026 06:30 AM (IST)

    Uttarakhand Weather Forecast उत्तराखंड में गर्मी का प्रकोप बढ़ने लगा है, जिससे तापमान में तेजी से वृद्धि हो रही है। मौसम विभाग ने अगले दो दिनों तक मौस ...और पढ़ें

    सांकेतिक तस्वीर।

    सांकेतिक तस्वीर।

    HighLights

    1. उत्तराखंड में गर्मी का प्रकोप बढ़ने लगा है

    2. मैदानी क्षेत्रों में गर्म हवा चलने की आशंका है

    3. देहरादून में तापमान 37 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा

    जागरण संवाददाता, देहरादून। Uttarakhand Ka Mausam उत्तर भारत के साथ ही उत्तराखंड में भी गर्मी का प्रकोप बढ़ने लगा है। पहाड़ से मैदान तक खिल रही चटख धूप के बीच पारे में तेजी से इजाफा हो रहा है और दिनभर तपिश बेहाल कर रही है।

    अगले दो दिन प्रदेशभर में मौसम शुष्क रहने और मैदानी क्षेत्रों में गर्म हवा चलने की आशंका है। गुरुवार से पर्वतीय जिलों में आंशिक बादल छाने और कहीं-कहीं हल्की वर्षा की संभावना है

    सोमवार को देहरादून समेत आसपास के क्षेत्रों में सुबह से ही चटख धूप खिली रही। जिससे दिन में तापमान 37 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया और भीषण गर्मी महसूस की गई। ज्यादातर क्षेत्रों में न्यूनतम तापमान में भी वृद्धि दर्ज की जा रही है।

    Dehradun Weather

    मैदानी इलाकों में पिछले कुछ दिनों में दिन और रात के तापमान में इजाफा दर्ज किया जा रहा है। रुड़की, काशीपुर, रुद्रपुर, हरिद्वार, ऊधमसिंह नगर, कोटद्वार आदि क्षेत्रों में अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस के आसपास रिकार्ड किया जा रहा है।

    पंतनगर में अधिकतम तापमान सर्वाधिक 39 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा पहाड़ी क्षेत्रों में भी तापमान सामान्य से चार से पांच डिग्री सेल्सियस अधिक पहुंच गया है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, प्रदेश में अगले दो दिन मौसम शुष्क बने रहने का अनुमान है।

    खबरें और भी

    • शहर, अधिकतम, न्यूनतम
    • देहरादून, 37.0, 20.2
    • ऊधमसिंह नगर, 39.0, 15.5
    • मुक्तेश्वर, 28.1, 12.4
    • नई टिहरी, 26.6, 13.6

    यह भी पढ़ें- Weather Today: नैनीताल में बादलों के बीच सुहावना मौसम, तापमान 27 डिग्री; कम पहुंचे सैलानी

    यह भी पढ़ें- उत्तराखंड में गर्मी का कहर: मैदान तप रहे, पहाड़ों पर बारिश का अलर्ट