Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Uttarakhand Weather Today: पहाड़ों में आज वर्षा-बर्फबारी की संभावना, मैदान में घने कोहरे को लेकर आरेंज अलर्ट

    Updated: Fri, 16 Jan 2026 06:30 AM (IST)

    Uttarakhand Weather Forecast उत्तराखंड में कड़ाके की ठंड जारी है, पहाड़ों पर पाला और मैदानों में घना कोहरा व शीतलहर जनजीवन को प्रभावित कर रही है। ऊधमस ...और पढ़ें

    सांकेतिक तस्वीर।

    सांकेतिक तस्वीर।

    HighLights

    1. पहाड़ी क्षेत्रों में आज से वर्षा-बर्फबारी की उम्मीद।

    2. मैदानी इलाकों में घने कोहरे व शीतलहर का ऑरेंज अलर्ट।

    3. ऊधमसिंह नगर में न्यूनतम तापमान शून्य के करीब पहुंचा।

    जागरण संवाददाता, देहरादून। Uttarakhand Ka Mausam उत्तराखंड में मौसम शुष्क बना हुआ है और पहाड़ से लेकर मैदानी क्षेत्रों तक कड़ाके की ठंड का असर देखने को मिल रहा है। पर्वतीय इलाकों में पाले ने जनजीवन को प्रभावित किया है, जबकि मैदानी क्षेत्रों में घना कोहरा और शीतलहर परेशानी का कारण बनी हुई है।

    खासकर ऊधमसिंह नगर जिले में न्यूनतम तापमान शून्य के करीब पहुंच गया है। राज्य के अधिकांश क्षेत्रों में न्यूनतम तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है।

    हालांकि, आज से पर्वतीय क्षेत्रों में मौसम करवट बदल सकता है। जबकि, मैदानी क्षेत्रों में घने कोहरे के बीच शीतलहर को लेकर आरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

    गुरुवार को देहरादून समेत आसपास के क्षेत्रों में सुबह हल्का कोहरा छाया रहा। जबकि, दिनभर तेज धूप खिलने से कड़ाके की ठंड से फौरी राहत मिली। वहीं, शाम को पारे में तेजी से गिरावट व रात को पाला पड़ने के कारण न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई।

    पहाड़ों में भी सुबह-शाम हाड़ कंपाने वाली ठंड परीक्षा ले रही है। इसके अलावा मैदानी क्षेत्रों में कहीं-कही शीतलहर के कारण जनजीवन थम गया है। लंबे इंतजार के बाद आज प्रदेश के पर्वतीय क्षेत्रों में वर्षा-बर्फबारी की उम्मीद है।

    मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, शुक्रवार से पहाड़ी क्षेत्रों में मौसम करवट ले सकता है। उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ जनपदों में 3400 मीटर और उससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में कहीं-कहीं बहुत हल्की से हल्की वर्षा और बर्फबारी की संभावना जताई गई है।

    वहीं, राज्य के शेष जनपदों में मौसम शुष्क रहने के आसार हैं। मैदानी क्षेत्रों में घने कोहरे का असर बना रह सकता है। इसे देखते हुए मौसम विभाग ने हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर जनपदों के लिए आरेंज अलर्ट जारी किया है।

    खबरें और भी

    इन जिलों में कई स्थानों पर घना से बहुत घना कोहरा छाए रहने और कुछ स्थानों पर शीतलहर व शीत दिवस की स्थिति रहने की संभावना है। इसके अलावा नैनीताल, चंपावत, पौड़ी और देहरादून जनपदों के मैदानी क्षेत्रों में कहीं-कहीं घना कोहरा छाने को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है।

    • शहर, अधिकतम न्यूनतम
    • देहरादून, 22.7, 4.8
    • ऊधमसिंह नगर, 11.4, 0.5
    • मुक्तेश्वर, 17.9, 2.9
    • नई टिहरी, 17.0, 2.7

    यह भी पढ़ें- Uttarakhand Weather Today: बदलेगा मौसम का मिजाज, पश्चिमी विक्षोभ से पहाड़ों में वर्षा-बर्फबारी के आसार

    यह भी पढ़ें- Uttarakhand Weather Today: पारा @ 12.2 °C..., दिन में मसूरी-नैनीताल से भी ज्यादा सर्द हुआ रुड़की