Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Uttarakhand Weather Today: आज वर्षा और बर्फबारी के हैं आसार, अंधड़ की चेतावनी

    Updated: Tue, 03 Feb 2026 06:30 AM (IST)

    Uttarakhand Weather Forecast उत्तराखंड में सोमवार को मौसम शुष्क रहा, लेकिन आज (मंगलवार) फिर बदलाव की संभावना है। मौसम विभाग ने पर्वतीय क्षेत्रों में ह ...और पढ़ें

    Uttarakhand Weather Forecast आज कहीं-कहीं हल्की वर्षा और ऊंचाई वाले क्षेत्रों हिमपात की संभावना है। सांकेतिक फोटो

    Uttarakhand Weather Forecast आज कहीं-कहीं हल्की वर्षा और ऊंचाई वाले क्षेत्रों हिमपात की संभावना है। सांकेतिक फोटो

    HighLights

    1. वर्षा-बर्फबारी के बाद मौसम शुष्क, तेज धूप के कारण तापमान में वृद्धि से बढ़ी तपिश

    2. मौसम विभाग ने देहरादून, पौड़ी और नैनीताल जनपदों के लिए यलो अलर्ट जारी किया है

    जागरण संवाददाता, देहरादून। Uttarakhand Weather Forecast उत्तराखंड में बीते रविवार को वर्षा और बर्फबारी के बाद प्रदेश का मौसम सोमवार को फिर शुष्क रहा।

    प्रदेश के ज्यादातर मैदानी क्षेत्रों में दिनभर धूप खिली रही, जबकि शाम को पर्वतीय क्षेत्रों में आंशिक बादल नजर आए। मैदानी क्षेत्रों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक दर्ज किया जा रहा है। हालांकि, आज मौसम का मिजाज फिर बदल सकता है।

    मौसम विभाग के अनुसार आज राज्य के कुछ पर्वतीय क्षेत्रों में कहीं-कहीं हल्की वर्षा और ऊंचाई वाले क्षेत्रों (2800 मीटर और उससे ऊपर) में हिमपात की संभावना बनी हुई है।

    सोमवार को सुबह से ही देहरादून समेत आसपास के क्षेत्रों में सुबह से ही धूप खिली रही। जिससे दिन में तपिश महसूस की गई। जबकि रविवार को दून में हल्की से मध्यम वर्षा के तीन से चार दौर हुए। देर रात भी बूंदाबांदी दर्ज की गई।

    पहाड़ों पर हिमपात के बाद धूप खिलने से पर्यटन गतिविधियां बढ़ गईं। चकराता समेत तमाम हिल स्टेशन पर पर्यटकों ने बर्फ में अठखेलियां कीं। इसके साथ ही शाम को भी पर्वतीय क्षेत्रों में आंशिक बादल मंडराने लगे।

    मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार मंगलवार को उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जनपदों में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हिमपात हो सकता है।

    राज्य के शेष पर्वतीय क्षेत्रों में भी बहुत हल्की से हल्की वर्षा या बर्फबारी की संभावना है। मैदानी क्षेत्रों के मौसम की बात करें तो हरिद्वार और ऊधम सिंह नगर जनपदों में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। हालांकि, कुछ स्थानों पर हल्के से मध्यम कोहरे की संभावना बनी हुई है।

    मौसम विभाग ने देहरादून, पौड़ी और नैनीताल जनपदों के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। इन क्षेत्रों में कहीं‑कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने और झोंकेदार हवाओं (30-40 किलोमीटर प्रति घंटा) चल सकती है।

    विभिन्न शहरों का तापमान

    शहर अधिकतम न्यूनतम
    देहरादून 24.0 11.0
    ऊधम सिंह नगर 24.0 7.6
    मुक्तेश्वर 12.5 3.2
    नई टिहरी 14.6 2.3

    यह भी पढ़ें- केदारनाथ में तीन फीट बर्फ... तापमान -16 °C, सुरक्षा में पुलिस व आइटीबीपी के जवान के साथ डटे हैं पांच श्वान

    यह भी पढ़ें- Uttarakhand Weather Today: मौसम ने फिर ली करवट, हल्की वर्षा और बर्फबारी के हैं आसार

    खबरें और भी