Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Uttarakhand Weather Today: देहरादून समेत 8 जिलों में आज बारिश का यलो अलर्ट, चलेंगी तेज हवाएं

    Updated: Wed, 24 Jun 2026 06:30 AM (IST)

    मौसम विभाग ने 29 जून के बाद पश्चिमी विक्षोभ से तेज बारिश और मानसून के प्रवेश की संभावना जताई है, जिसके लिए कई जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है। ...और पढ़ें

    सांकेतिक तस्वीर।

    सांकेतिक तस्वीर।

    HighLights

    1. मैदानी क्षेत्रों में भीषण गर्मी और उमस का प्रकोप

    2. पहाड़ी जिलों में रुक-रुक कर बारिश और बौछारें जारी

    3. 29 जून के बाद मानसून और तेज बारिश की संभावना

    जागरण संवाददाता, देहरादून। उत्तराखंड के मैदानी क्षेत्रों में भीषण गर्मी और उमस ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है।

    प्रदेश के कई इलाकों में तापमान सामान्य से ऊपर बना हुआ है, जबकि पहाड़ी जिलों में आंशिक बादलों के बीच रुक-रुक कर बारिश और तेज बौछार का दौर जारी है।

    मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ दिनों तक प्रदेश में मौसम का यही मिजाज बना रह सकता है।

    वहीं, 29 जून के बाद पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से तेज बारिश की संभावना है। इसी दौरान मानसून के उत्तराखंड में प्रवेश करने की भी उम्मीद जताई जा रही है।

    मंगलवार को देहरादून समेत आसपास के क्षेत्रों में सुबह से धूप खिली रही और दिन में आंशिक बादलों के चलते उमस ने बेहाल किया।

    पहाड़ों में आंशिक बादल मंडराने के साथ ही कहीं-कहीं गर्जन के साथ बौछारों के दौर हुए। मैदानी क्षेत्रों में जहां पारा सामान्य से दो से तीन डिग्री सेल्सियस अधिक है, वहीं पहाड़ों में सामान्य से कम बना हुआ है।

    मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार आज उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, नैनीताल, देहरादून, टिहरी और पिथौरागढ़ जिलों में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश के साथ गर्जन की संभावना है।

    इसके अलावा राज्य के अन्य जिलों में भी कहीं-कहीं बहुत हल्की से हल्की वर्षा हो सकती है। उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, देहरादून, टिहरी, नैनीताल और पिथौरागढ़ जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया है।

    इन क्षेत्रों में गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने और 40 से 50 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चलने की आशंका जताई गई है।

    • शहर, अधिकतम, न्यूनतम
    • देहरादून, 36.5, 22.8
    • पंतनगर, 37.3, 23.4
    • मुक्तेश्वर, 22.2, 15.4
    • नई टिहरी, 26.7, 14.3

    यह भी पढ़ें- बागेश्वर में कुदरत का अटैक: तेज हवाओं के चलते जड़ से उखड़े पेड़, मकानों और मंदिर परिसर पर गिरे

    यह भी पढ़ें- अल नीनो और पश्चिमी विक्षोभ ने रोका रास्ता, उत्तराखंड में जुलाई के पहले हफ्ते तक पहुंचेगा मानसून