Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 26, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Uttarakhand Weather: देहरादून समेत इन जिलों मे आज होगी भारी बारिश, अलर्ट जारी

    By Jagran NewsEdited By: Swati Singh
    Updated: Sat, 26 Aug 2023 07:42 AM (GMT+05:30)

    Uttarakhand Weather Today Update उत्तराखंड में आज भार बारिश की चेतावनी जारी कर दी गई है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से देहरादून नैनीताल बागेश्वर और पि ...और पढ़ें

    देहरादून समेत इन जिलों मे आज होगी भारी बारिश, अलर्ट जारी
    देहरादून समेत इन जिलों मे आज होगी भारी बारिश, अलर्ट जारी

    देहरादून, जागरण संवाददाता। उत्तराखंड में लगातार बारिश का कहर जारी है। उत्तराखंड के लोगों को आज भी राहत मिलने के आसार नहीं है। मौसम विभाग की मानें तो उत्तराखंड के चार जिलों में आज भारी बारिश होने वाली है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से देहरादून, नैनीताल, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं कल से लोगों को थोड़ी राहत मिल सकती है।

    भारी वर्षा से हो रही तमाम तरह की परेशानियों से अब निजात मिलने की संभावना बन रही है। रविवार से प्रदेश में मौसम शुष्क रहने की संभावना जताई गई है। शनिवार को कुमाऊं मंडल के छह जनपदों में कहीं-कहीं एक से दो दौर वर्षा हो सकती है। इस दौरान गढ़वाल मंडल में कहीं-कहीं बादल छाये रहने और हल्की वर्षा के आसार हैं।

    उत्तराखंड में मानसून की दस्तक देने के करीब दो महीने बाद पहली बार आने वाले सप्ताह में उत्तराखंड में मौसम की कोई चेतावनी नहीं है। मौसम शुष्क रहने की संभावना है। लोगों को बारिश से राहत मिलेगी और जनजीवन सामान्य होने के आसार हैं।

    शुक्रवार को ऐसा रहा मौसम

    शुक्रवार तड़के देहरादून के आसपास के क्षेत्रों में एक से दो दौर तेज वर्षा हुई। सुबह सात बजे बाद वर्षा का दौर थमा। दिनभर शहर में हल्के बादलों के बीच धूप खिलने से गर्मी और उमस ने बेहाल किया। लेकिन देर शाम फिर से तीव्र बौछार ने उमस से राहत पहुंचाई। देहरादून का अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 33.1 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 24.4 डिग्री सेल्सियस रहा। पंतनगर का अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 33.6 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 24.5 डिग्री सेल्सियस रहा।

    खबरें और भी

    आने वाले हफ्ते में थम जाएगा वर्षा का दौर

    टिहरी का अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 25.3 व न्यूनतम तापमान सामान्य से एक मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि आने वाले सप्ताह में उत्तराखंड में वर्षा का दौर थमने की संभावना है। कहीं-कहीं एक से दौर दौर हल्की वर्षा हो सकती है। ज्यादातर क्षेत्र में मौसम शुष्क रह सकता है। लोगों को भीषण बारिश से राहत मिल जा सकती है।