Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 24, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Uttarakhand Weather: उत्तराखंड में बदल सकता है मौसम का मिजाज, दून समेत सात जिलों में तेज बौछारों की चेतावनी

    By Jagran NewsEdited By: riya.pandey
    Updated: Sun, 24 Sep 2023 09:22 AM (GMT+05:30)

    Uttarakhand Weather Today उत्तराखंड में बादलों व धूप की आंख-मिचौली का क्रम जारी रहने की संभावना है। ज्यादातर क्षेत्रों में रोजाना एक से दो दौर की बौछा ...और पढ़ें

    Uttarakhand Weather Today: उत्तराखंड में दून समेत सात जनपदों में तेज बौछारों की चेतावनी
    Uttarakhand Weather Today: उत्तराखंड में दून समेत सात जनपदों में तेज बौछारों की चेतावनी

    HighLights

    1. उत्तराखंड में बदल सकता है मौसम का मिजाज
    2. दून समेत सात जनपदों में तेज बौछारों की चेतावनी
    3. दून का अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक

    जागरण ऑनलाइन डेस्क, देहरादून: Uttarakhand Weather Today: उत्तराखंड में बादलों व धूप की आंख-मिचौली का क्रम जारी रहने की संभावना है। ज्यादातर क्षेत्रों में रोजाना एक से दो दौर की बौछारें दर्ज की जा रही हैं। मौसम विभाग के अनुसार, अगले चार दिन प्रदेश में मौसम का मिजाज इसी प्रकार का बना रह सकता है। रविवार (आज) से देहरादून, नैनीताल, बागेश्वर समेत सात जनपदों में कहीं-कहीं एक से दो दौर तीव्र बौछारों को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। अन्य जिलों में भी हल्की बौछारें पड़ने की संभावना है। 

    शनिवार को दून में सुबह से रहा बादलों का पहरा

    बीते शनिवार को दून में सुबह से ही बादल मंडराते रहे। कहीं-कहीं दोपहर में हल्की बूंदाबांदी भी दर्ज की गई। शाम को मौसम कुछ साफ हो गया और धूप खिली रही। दोपहर को तेज धूप से कई जगहों पर गर्मी और उमस ने बेहाल किया। कुमाऊं के नैनीताल, बागेश्वर, ऊधमसिंह नगर और पिथौरागढ़ में कहीं-कहीं हल्की वर्षा हुई। ज्यादातर क्षेत्रों का तापमान सामान्य या उससे कम बना हुआ है। 

    दून का अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री रहा ज्यादा

    देहरादून का अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 31.1 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 23.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। इसी प्रकार पंतनगर का अधिकतम तापमान 31.9 व न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री 24.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। इसी प्रकार मुक्तेश्वर का अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 22.7 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 14.4 डिग्री सेल्सियस रहा। 

    अगले पांच दिन ज्यादातर क्षेत्रों में बौछारें पड़ने के आसार

    मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार, प्रदेश में निम्न दबाव वाला क्षेत्र बनने के साथ ही साइक्लोनिक सर्कुलेशन सक्रिय है। इस बीच पश्चिमी विक्षोभ की दस्तक हो सकती है, जिससे उत्तराखंड में गरज-चमक के साथ तीव्र से अति तीव्र बौछारों की आशंका बनी हुई है। अगले पांच दिन ज्यादातर क्षेत्रों में बौछारें पड़ सकती हैं। खासकर देहरादून, बागेश्वर, नैनीताल, टिहरी, पौड़ी, चम्पावत, पिथौरागढ़ आदि क्षेत्रों में वर्षा के आसार हैं।

    खबरें और भी