उत्तराखंड में मौसम का मिजाज: पर्वतीय जिलों के लिए 'यलो अलर्ट' जारी, मैदानों में हल्की बौछारें संभव
उत्तराखंड में बारिश का सिलसिला धीमा पड़ा है, अधिकांश हिस्सों में धूप खिलने से गर्मी बढ़ी है। हालांकि, पर्वतीय जिलों के लिए हल्की बारिश और आकाशीय बिजली ...और पढ़ें

सांकेतिक तस्वीर।
HighLights
उत्तराखंड में बारिश धीमी, अधिकांश क्षेत्रों में धूप खिली
पर्वतीय जिलों के लिए आकाशीय बिजली, बारिश का येलो अलर्ट
मैदानी इलाकों में गर्मी और उमस में हुई बढ़ोतरी
जागरण संवाददाता, देहरादून। उत्तराखंड में पिछले कई दिनों से जारी बारिश का सिलसिला फिलहाल धीमा पड़ गया है। सोमवार को प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में मौसम साफ रहा और पहाड़ से लेकर मैदान तक अच्छी धूप खिली।
धूप निकलने से मैदानी क्षेत्रों में अचानक गर्मी और उमस बढ़ गई, जबकि पर्वतीय इलाकों में कहीं-कहीं आंशिक बादल छाए रहे। आज भी मौसम का मिजाज इसी प्रकार रह सकता है।
हालांकि, पहाड़ों में कहीं-कहीं बौछारें पड़ने और आकाशीय बिजली चमकने को लेकर चेतावनी जारी की गई है।
राजधानी देहरादून में दिनभर तेज धूप खिलने से लोगों को उमस और गर्मी का सामना करना पड़ा। मौसम साफ होने के कारण प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में अधिकतम तापमान में चार से छह डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी दर्ज की गई।
लगातार बारिश के बाद अचानक बढ़ी गर्मी ने लोगों को फिर से पसीना बहाने पर मजबूर कर दिया। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार अगले कुछ दिनों तक प्रदेश में मौसम का यही मिजाज बना रह सकता है।
हालांकि, मंगलवार को पर्वतीय जिलों में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश और गर्जन के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। वहीं, मैदानी जिलों में कहीं-कहीं बहुत हल्की से हल्की बारिश या गरज के साथ छींटे पड़ सकते हैं।
मौसम विभाग ने पर्वतीय जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार ऊंचाई वाले क्षेत्रों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने और तेज बारिश के दौर देखने को मिल सकते हैं।
- विभिन्न शहरों का तापमान
- शहर, अधिकतम, न्यूनतम
- देहरादून, 34.8, 24.8
- पंतनगर, 35.8, 28.6
- मुक्तेश्वर, 27.8, 14.6
- नई टिहरी, 26.5, 15.2
यह भी पढ़ें- उत्तराखंड में मानसून का कहर, देहरादून में बहा पुल; उत्तरकाशी में बनी 'खतरे' की झील
यह भी पढ़ें- Uttarakhand Weather: बागेश्वर में ऑरेंज अलर्ट जारी, नदी के किनारे जाने और अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील