Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 17, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Uttarakhand Weather: पहाड़ों में बढ़ने लगी ठिठुरन, मैदान में गुलाबी ठंड; पढ़ें आने वाले दिनों कैसा रहेगा मौसम

    Updated: Thu, 17 Oct 2024 08:54 PM (GMT+05:30)

    Uttarakhand Weather उत्तराखंड में मौसम शुष्क बना हुआ है लेकिन कुछ क्षेत्रों में आंशिक बादल भी मंडरा रहे हैं। पर्वतीय क्षेत्रों में ठिठुरन बढ़ गई है और ...और पढ़ें

    Uttarakhand Weather: धीरे-धीरे अधिकतम और न्यूनतम तापमान में भी गिरावट आने लगी है। फाइल फोटाे
    Uttarakhand Weather: धीरे-धीरे अधिकतम और न्यूनतम तापमान में भी गिरावट आने लगी है। फाइल फोटाे

    HighLights

    1. मुनस्यारी की ऊंची चोटियों पर हल्का हिमपात
    2. अगले कुछ दिन पारे में और गिरावट आने के आसार

    जागरण संवाददाता, देहरादून। Uttarakhand Weather: उत्तराखंड में शुष्क मौसम के बीच कहीं-कहीं आंशिक बादल भी मंडरा रहे हैं। साथ ही मध्यम हवाएं चलने से पर्वतीय क्षेत्रों में ठिठुरन बढ़ने लगी है और मैदानी क्षेत्रों में भी गुलाबी ठंड का एहसास हो रहा है। धीरे-धीरे अधिकतम और न्यूनतम तापमान में भी गिरावट आने लगी है।

    अगले कुछ दिन पारे में ठंडक बढ़ने के आसार

    मौसम विभाग के अनुसार, उत्तराखंड में फिलहाल मौसम शुष्क बना रहने का अनुमान है। अगले कुछ दिन पारे में और गिरावट आने और ठंडक बढ़ने के आसार हैं।

    पिछले दो दिनों से देहरादून में सुबह से चटख धूप खिलने के बाद शाम को बादल भी मंडरा रहे हैं। इस बीच दून के दिन और रात के तापमान में अंतर बढ़ रहा है। अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस अधिक 30.4 दर्ज किया गया। जबकि, न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस अधिक 18.1 डिग्री सेल्सियस रहा।

    यह भी पढ़ें- थूक जिहाद पर उत्‍तराखंड सरकार का बड़ा एक्‍शन, एक लाख तक जुर्माना; बताना होगा मीट झटका या हलाल

    बीते तीन दिन में अधिकतम पारे में दो डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आ चुकी है। पारा गिरने के कारण सुबह व रात को हल्की ठिठुरन होने लगी है। जबकि, दिन में कहीं-कहीं चटख धूप के कारण अभी तपिश बनी हुई है।

    बच्चे और बुजुर्गों के स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहने की सलाह

    मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार शुक्रवार प्रदेशभर में मौसम शुष्क रहने के आसार हैं। अगले कुछ दिन में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में और गिरावट आ सकती है। मौसम के बदलते मिजाज को देखते हुए बच्चे और बुजुर्गों के स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

    खबरें और भी

    • शहर, अधिकतम, न्यूनतम
    • देहरादून, 30.4, 18.1
    • ऊधमसिंह नगर, 31.0, 19.4
    • मुक्तेश्वर, 22.5, 10.3
    • नई टिहरी, 21.4, 12.0

    मुनस्यारी में बूंदाबांदी, चोटियों पर हिमपात

    मुनस्यारी: मल्ला जोहार की ऊंची चोटियों पर हल्का हिमपात और मुनस्यारी में हल्की बूंदाबांदी हुई। चोटियों पर हिमपात और बूंदाबांदी से मुनस्यारी सहित आसपास के क्षेत्रों में ठंड बढ़ चुकी है। बुधवार को भी मुनस्यारी में वर्षा और चोटियों पर हिमपात हुआ था। मौसम को लेकर इस बार शीतकाल में बीते वर्ष की अपेक्षा अधिक ठंड पड़ने के आसार नजर आ रहे हैं। जिले के अन्य क्षेत्रों में मौसम सामान्य रहा।

    यह भी पढ़ें- Uttarakhand: ‘पेड़ वाले गुरुजी’ धन सिंह घरिया ने शुरू की मुहिम, वृक्षविहीन बदरिकाश्रम में लहलहाएगा भोज का जंगल