Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 19, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Weather Update: अगले 24 घंटों में उत्‍तराखंड के सात जिलाें में ओलावृष्टि का अलर्ट, ठिठुरन बढ़ने के आसार

    Updated: Wed, 19 Feb 2025 09:05 PM (GMT+05:30)

    Uttarakhand Weather Update उत्तराखंड में मौसम ने करवट बदली है। देहरादून हरिद्वार समेत सात जिलों में गरज के साथ ओलावृष्टि की चेतावनी है। पर्वतीय जिलों ...और पढ़ें

    Weather Update: दून समेत सात जिलाें में ओलावृष्टि को लेकर अलर्ट। जागरण आर्काइव
    Weather Update: दून समेत सात जिलाें में ओलावृष्टि को लेकर अलर्ट। जागरण आर्काइव

    HighLights

    1. मौसम ने बदली करवट, ओलावृष्टि और वर्षा के आसार
    2. ज्यादातर क्षेत्रों में अधिकतम तापमान में गिरावट की आशंका
    3. मौसम विभाग ने लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी है

    जागरण संवाददाता, देहरादून। Weather Update: उत्तराखंड में मौसम करवट बदलने लगा है। सुबह से धूप खिली रहने के बाद शाम को बादल मंडराने लगे और देर रात तक वर्षा के आसार बने रहे।

    मौसम विभाग की ओर से गुरुवार को प्रदेश में देहरादून, हरिद्वार समेत सात जिलों में गजर के साथ ओलावृष्टि की चेतावनी है। साथ ही पर्वतीय जिलों में कहीं-कहीं हल्की वर्षा हो सकती है। जिससे पारे में गिरावट आने और सुबह-शाम ठिठुरन बढ़ने के आसार हैं।

    यह भी पढ़ें- उत्‍तराखंड का मेरु पर्वत... जो सुनाता है कत्यूरी शासक, मल्ल व चंद राजवंश की गौरवगाथा

    दोपहर बाद बदलने लगा मौसम का मिजाज

    देहरादून में बुधवार को सुबह चटख धूप खिली, हालांकि दोपहर बाद मौसम का मिजाज बदलने लगा और आंशिक बादल मंडराने लगे। देर रात तक वर्षा के आसार बने रहे, लेकिन बारिश नहीं हुई। इसके अलावा अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस अधिक 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हालांकि, शाम को पारे में गिरावट दर्ज की गई। आसपास के अन्य क्षेत्रों में बादल मंडरा रहे हैं और वर्षा की संभावना बनी हुई थी।

    मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार, गुरुवार को प्रदेश के ज्यादातर क्षेत्रों में मौसम का मिजाज बदला रह सकता है। देहरादून, पौड़ी, टिहरी, हरिद्वार, नैनीताल, चंपावत और ऊधमसिंह नगर में कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ ओलावृष्टि हो सकती है। उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में कहीं-कहीं हल्की बूंदाबांदी के आसार हैं। जिससे तापमान में भी गिरावट के आसार हैं।

    • शहर, अधिकतम, न्यूनतम
    • देहरादून, 27.0, 9.2
    • ऊधमसिंह नगर, 26.0, 5.4
    • मुक्तेश्वर, 17.7, 3.6
    • नई टिहरी, 18.6, 5.6

    बदलते मौसम में पनपने लगे मच्छर, वायरल बुखार के मरीज बढे़

    रुड़की। सुबह और रात की ठंडी हवा चलने के बीच दिन में तेज धूप निकलने से मच्छरों का प्रकोप भी शुरू हो गया है। रात में मच्छर काट रहे हैं। इसके चलते सिविल अस्पताल में बुखार, बदन दर्द, मांसपेशियों में दर्द वाले मरीजों की संख्या रोजाना ओपीडी में करीब 40 से ज्यादा हो गई है।

    यह भी पढ़ें- Delhi-Dehradun Expressway पर बड़ा अपडेट, एलिवेटेड रोड खुलने के लिए अब और करना होगा इंतजार

    ऐसे में चिकित्सकों ने आमजन को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी है। बदलते मौसम से मच्छरों का प्रकोप बढने लगा है। मच्छरों के काटने से संक्रमण बीमारियां भी तेजी से फैलती है। जिससे वायरल, इंफेक्शन, बुखार समेत अन्य संक्रमित रोग पनप रहे हैं।

    खबरें और भी

    फरवरी शुरू होते ही मौैसम में खासा बदलाव आया है। इस बार पहले जैसी सर्दी नही हुई, बल्कि गर्मी का मौसम जल्दी शुरू हो गया है। रोजाना तेज धूप निकलने से सुबह और रात की सर्दी ही बाकि रह गई है। तापमान बढ़ने से मच्छरों ने रात में डंक मारना शुरू कर दिया है। जिसके चलते सिविल अस्पताल में भी रोजाना ओपीडी में बुखार, मांसपेशियों में दर्द के करीब 40 से ज्यादा मरीज पहुंच रहे है।

    सिविल अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्साधिकारी डॉ. राव अकरम ने बताया कि रोजाना ओपीडी में काफी संख्या में वायरल बुखार के मरीज आ रहे है। मौसम में हो रहे बदलाव के कारण वायरल इंफेक्शन की चपेट में आ रहे है। वायरल इंफेक्शन मच्छर के काटने से भी होता है। शुरूआती लक्षण में मरीज को गले में खरास, नजला, उसके बाद तेज बुखार आता है। कुछ मरीजों में तो बुखार 102 डिग्री तक हो जाता है। ऐसे में आमजन को खास ध्यान रखने की आवश्यकता है। इस प्रकार के लक्षणों के आते ही योग्य चिकित्सक से सलाह लेनी चाहिए। खून की जांच के बाद ही दवा लेनी चाहिए।