Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 26, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Uttarakhand Weather: पहाड़ों पर भी चढ़ा पारा, फिलहाल राहत के आसार नहीं; पड़ेगी और भीषण गर्मी

    Updated: Sat, 26 Apr 2025 08:06 PM (IST)

    Uttarakhand Weather उत्तराखंड में मौसम शुष्क बना हुआ है जिससे मैदानों में भीषण गर्मी पड़ रही है। देहरादून सहित कई क्षेत्रों में तापमान 38 डिग्री सेल्स ...और पढ़ें

    Uttarakhand Weather: मैदानी क्षेत्रों में भीषण गर्मी, फिलहाल राहत के आसार नहीं। जागरण आर्काइव
    Uttarakhand Weather: मैदानी क्षेत्रों में भीषण गर्मी, फिलहाल राहत के आसार नहीं। जागरण आर्काइव

    HighLights

    1. पर्वतीय क्षेत्रों में गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने को लेकर चेतावनी
    2. मैदानी क्षेत्रों में गर्म हवा के थपेड़े कर सकते हैं बेहाल, पारा सामान्य से अधिक

    जागरण संवाददाता, देहरादून। Uttarakhand Weather: उत्तराखंड में मौसम शुष्क बना हुआ है और पहाड़ से मैदान तक चटख धूप पसीने छुटा रही है। साथ ही गर्म हवा के थपेड़े बेहाल कर रहे हैं। दून समेत ज्यादातर क्षेत्रों में तापमान 38 डिग्री सेल्सियस के पार बना हुआ है। इसके साथ ही पर्वतीय क्षेत्रों में भी तापमान सामान्य से अधिक है।

    मौसम विभाग के अनुसार, रविवार को प्रदेश के पर्वतीय क्षेत्रों में आंशिक बादल छाने के के आसार हैं। गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने को लेकर चेतावनी जारी की गई है। मैदानी क्षेत्रों में मौसम शुष्क रहने और तापमान सामान्य से अधिक बना रहने की आशंका है।

    यह भी पढ़ें- Uttarakhand Weather: देहरादून में गर्मी ने तोड़ा रिकॉर्ड, सीजन में पहली बार पारा 40 पर; और बढ़ेगी गर्मी

    पहाड़ों पर भी बढ़ गई तपिश

    शनिवार को दून समेत आसपास के क्षेत्रों में सुबह से ही चटख धूप खिली रही। दिनभर चिलचिलाती गर्मी ने बेहाल किया। दोपहर बाद गर्म बहा के थपेड़ों ने मुश्किलें बढ़ा दीं। इसके अलावा पहाड़ों पर भी तपिश बढ़ गई है।

    ज्यादातर क्षेत्रों में अधिकतम तापमान सामान्य से दो से चार डिग्री सेल्सियस तक ऊपर चल रहा है। दून में लगातार दूसरे दिन तापमान 38 डिग्री सेल्सियस से अधिक बना रहा। इसके साथ ही कई शहरों में पारा 40 डिग्री सेल्सियस के करीब है। जिससे भीषण गर्मी महसूस की जा रही है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- उत्‍तराखंड में हिंदी नहीं ये होगी आम बोलचाल की भाषा, एक लाख लोगों को दिया जाएगा प्रशिक्षण

    आकाशीय बिजली चमकने को लेकर यलो अलर्ट

    मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार, रविवार को उत्तरकाशी, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ समेत आसपास के क्षेत्रों में गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है। पहाड़ों में कहीं-कहीं आंशिक बादल छाये रह सकते हैं। दून और आसपास के क्षेत्रों में आसमान साफ रहने से लेकर आंशिक बादल छाये रह सकते हैं। मैदानी क्षेत्रों में सतही हवाएं चलने के आसार हैं।