Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 03, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Uttarakhand Weather: तापमान में भारी गिरावट, अगले तीन दिन ओलावृष्टि-अंधड़ की चेतावनी; चारधाम में ऐसा रहेगा मौसम

    Updated: Sat, 03 May 2025 05:00 AM (IST)

    Uttarakhand Weather उत्तराखंड में वर्षा का क्रम जारी है देहरादून और मसूरी में तीव्र बौछारें पड़ीं। केदारनाथ समेत चारों धामों में धूप खिली रही। मौसम वि ...और पढ़ें

    Uttarakhand Weather: उत्तराखंड में अगले तीन दिन ओलावृष्टि-अंधड़ की चेतावनी. File
    Uttarakhand Weather: उत्तराखंड में अगले तीन दिन ओलावृष्टि-अंधड़ की चेतावनी. File

    HighLights

    1. चारधाम में आंशिक बादल, मैदानी क्षेत्रों पड़ी तीव्र बौछारें
    2. पहाड़ से मैदान तक वर्षा के कारण तापमान में भारी गिरावट

    जागरण संवाददाता, देहरादून। Uttarakhand Weather: उत्तराखंड में वर्षा का क्रम जारी है। देहरादून-मसूरी समेत ज्यादातर क्षेत्रों में तीव्र बौछारें पड़ीं। जबकि, केदारनाथ समेत चारों धाम में आंशिक बादलों के बीच धूप खिली रही।

    बीते दो दिन से प्रदेश में वर्षा-बर्फबारी के बाद तापमान में भी भारी गिरावट दर्ज की गई है। ज्यादातर क्षेत्रों में अधिकतम तापमान सामान्य से चार से सात डिग्री सेल्सियस तक कम हो गया है।

    यह भी पढ़ें- उत्तराखंड में बदला मौसम का मिजाज, बारिश से पानी-पानी हुआ हरिद्वार; केदारनाथ की चोटियों पर पड़ी बर्फ

    तेज बारिश की चेतावनी

    मौसम विभाग के अनुसार, अगले तीन दिन प्रदेश में ओलावृष्टि व तीव्र वर्षा को लेकर चेतावनी जारी की गई है। साथ ही कहीं-कहीं आकाशीय बिजली चमकने व अंधड़ चलने को लेकर भी अलर्ट जारी किया गया है।

    चारधाम और आसपास के क्षेत्रों में हल्की बर्फबारी

    शुक्रवार को देहरादून समेत प्रदेश के ज्यादातर क्षेत्रों में सुबह तीव्र वर्षा के दौर शुरू हुए। जो कि रुक-रुककर दोपहर तक जारी रहे। हालांकि, केदारनाथ, बदरीनाथ समेत चारों धामों में दिनभर आंशिक बादलों के बीच धूप खिली रही। जबकि, बीती रात चारधाम और आसपास के क्षेत्रों में हल्की बर्फबारी और वर्षा हुई थी। जिसके बाद से क्षेत्र में ठिठुरन बनी है।

    शुक्रवार को दून में झमाझम वर्षा होने से पारे ने भी गोता लगा लिया। दून का अधिकतम तापमान 29.8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया, जो कि सामान्य से पांच डिग्री सेल्सियस कम है। उधर, कुमाऊं में भी ऊधमसिंह नगर को छोड़कर सभी जिलों में झमाझम वर्षा हुई। पिथौरागढ़ में तीव्र बौछारों ने दुश्वारियां बढ़ा दीं।

    यह भी पढ़ें- आज वैदिक मंत्रोच्चार के साथ खुले Kedarnath Dham के कपाट, अगले छह माह तक यहीं विराजेंगे भोलेनाथ

    यहां नैनी गांव में बीती रात कई घरों में वर्षा का पानी व मलबा घुस आया। वहीं कनालीचीना क्षेत्र में स्थित ध्वज मंदिर जा रहे पांच श्रद्धालु भी तीव्र वर्षा के कारण रास्ते में फंस गए। जिन्हें स्थानीय पुलिस व प्रशासन ने सुरक्षित निकाला। प्रदेश के कई क्षेत्रों में बीते 24 घंटे में 50 मिमी तक वर्षा दर्ज की गई।

    मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार, उत्तराखंड में आज भी मौसम के तेवर तल्ख रह सकते हैं। पहाड़ से मैदान तक बादलों के छाये रहने और वर्षा-ओलावृष्टि की आशंका है। कहीं-कहीं आकाशीय बिजली चमकने और 50 से 60 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चलने को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

    खबरें और भी