Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 04, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Uttarakhand Weather Update: उत्तराखंड में कब होगी बारिश? मौसम विभाग ने दी जानकारी

    Updated: Wed, 04 Dec 2024 08:21 PM (IST)

    Uttarakhand Weather Update प्रदेश में अक्टूबर की शुरुआत में मानसून के विदा होने के बाद से सूखे की स्थिति बनी हुई है। उत्तराखंड में करीब दो महीने बाद ब ...और पढ़ें

    Uttarakhand Weather Update: दो माह बाद आखिरकार बारिश की उम्मीद जगी। जागरण
    Uttarakhand Weather Update: दो माह बाद आखिरकार बारिश की उम्मीद जगी। जागरण

    HighLights

    1. पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से चोटियों पर हिमपात की संभावना

    जागरण संवाददाता, देहरादून। Uttarakhand Weather Update: उत्तराखंड में करीब दो माह बाद आखिरकार बारिश की उम्मीद जगी है। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण आगामी सात दिसंबर से प्रदेश में मौसम का मिजाज बदल सकता है। जिससे आठ व नौ दिसंबर को ज्यादातर क्षेत्रों में हल्की वर्षा हो सकती है।

    साथ ही चोटियों पर बर्फबारी के भी आसार हैं। जिससे तापमान में गिरावट आने के साथ ही ठंड में इजाफा हो सकता है।

    मानसून के विदा होने के बाद से सूखे की स्थिति बनी

    प्रदेश में अक्टूबर की शुरुआत में मानसून के विदा होने के बाद से सूखे की स्थिति बनी हुई है। प्रदेश के ज्यादातर क्षेत्रों में मौसम शुष्क बना रहा और पहाड़ से मैदान तक चटख धूप खिली।

    यह भी पढ़ें- Dehradun की शांत वादियों में सनसनीखेज हत्‍याकांड, खाते में 38 लाख देख डोला ईमान और कर दिया दोस्त का मर्डर

    हालांकि, बीच में कुछ दिन पर्वतीय क्षेत्रों में बादलों ने डेरा डाला और कहीं-कहीं हल्की से मध्यम वर्षा भी दर्ज की गई। लेकिन, यह नाममात्र की ही साबित हुई। इसके बाद नवंबर में भी प्रदेश में सूखे की स्थिति रही।

    बागेश्वर और पिथौरागढ़ में हल्की बौछारें पड़ीं। देहरादून समेत ज्यादातर क्षेत्रों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य से दो से चार डिग्री सेल्सियस तक अधिक बना रहा। ऐसे में ठंड भी सामान्य से कम रही। अब दिसंबर की शुरुआत में भी मौसम शुष्क है और तापमान सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस अधिक चल रहा है। हालांकि, अब मौसम के मेहरबान होने की उम्मीद जगी है।

    खबरें और भी

    मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुंसार, अगले दो दिन प्रदेश में मौसम शुष्क बना रह सकता है। इसके बाद सात दिसंबर को ताजा पश्चिमी विक्षोभ उत्तराखंड समेत आसपास के हिमालयी क्षेत्रों में सक्रिय होने के आसार हैं। जिससे प्रदेश में कहीं-कहीं हल्की वर्षा हो सकती है। चोटियों पर बर्फबारी के भी आसार बन रहे हैं। इसके बाद पारे में भी गिरावट आ सकती है।

    घटने के बजाय चढ़ रहा तापमान

    दून में अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस अधिक पहुंच गया है। 24 घंटे के भीतर ही पारे में दो डिग्री सेल्सियस का उछाल दर्ज किया गया। मंगलवार को अधिकतम तापमान 25.8 था, जो बुधवार को 27.4 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। इसके अलावा न्यूनतम तापमान भी सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस अधिक है। पर्वतीय क्षेत्रों में भी तापमान सामान्य से अधिक है।

    यह भी पढ़ें- अब महज ढाई घंटे में पहुंचेंगे दिल्‍ली से देहरादून, सीएम धामी ने बताया क्‍यों है Delhi-Dehradun Expressway खास?