Uttarakhand Weather: आज उच्च हिमालय में बर्फबारी के आसार, मैदानी क्षेत्रों में कोहरे का यलो अलर्ट
उत्तराखंड के मैदानी इलाकों में कोहरे का प्रकोप जारी है, जबकि चमोली में हल्की बर्फबारी से अच्छी बर्फबारी की उम्मीद जगी है। मौसम विभाग ने शुक्रवार को उत ...और पढ़ें

HighLights
चमोली में हल्की बर्फबारी से अच्छी बर्फबारी की उम्मीद
ऊंची चोटियों पर बर्फबारी, निचले क्षेत्रों में बारिश की संभावना
देहरादून सहित मैदानी इलाकों में कोहरे का येलो अलर्ट
जागरण संवाददाता, देहरादून। उत्तराखंड के मैदानी क्षेत्रों में कोहरा परेशान कर रहा है, लेकिन गुरुवार को चमोली में बदरीनाथ, हेमकुंड सहिब व नीती मलारी में हल्की बर्फबारी होने से उम्मीद जग गई है कि अब अगले कुछ दिन में अच्छी बर्फबारी हो सकती है।
मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर व पिथौरागढ़ में ऊंची चोटियों पर हल्की बर्फबारी होने और निचले क्षेत्र में वर्षा हो सकती है। देहरादून, हरिद्वार व ऊधमसिंह नगर में कोहरे का यलो अलर्ट जारी किया गया है।
वहीं शुक्रवार को राज्य के अधिकतर इलाकों में मौसम खराब बना रहा है। राज्यभर में कड़ाके की सर्दी पड़ रही है।
यह भी पढ़ें- Uttarakhand Weather Today: मौसम ने बदली करवट, बदरीनाथ, हेमकुंड साहिब व नीती घाटी में हुई हल्की बर्फबारी
यह भी पढ़ें- Uttarakhand Weather Update: राहत लेकर आई नए साल की सुबह, धूप संग हुई शुरुआत