विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 18, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Weather Update: देहरादून में धूप ने दी राहत, तराई में कोहरे के साथ बढ़ेगी ठंड; आने वाले दिनों में ऐसा रहेगा मौसम?

Published: Wed, 18 Dec 2024 08:44 PM (IST)

Weather Update उत्तराखंड में मौसम शुष्क बना हुआ है और ज्यादातर क्षेत्रों में धूप खिली हुई है। इससे तापमान में ...और पढ़ें

Weather Update: मैदानों पर हल्की धुंध और कुहासा छाने की संभावना. Jagran
Weather Update: मैदानों पर हल्की धुंध और कुहासा छाने की संभावना. Jagran

HighLights

  1. दून समेत अधिकतर क्षेत्रों में शुष्क बना हुआ है मौसम
  2. दिन में चटख धूप खिलने से अधिकतम तापमान बढ़ा

जागरण संवाददाता, देहरादून। Weather Update: दून समेत ज्यादातर क्षेत्रों में मौसम शुष्क बना हुआ है। वहीं दिनभर चटख धूप खिलने से ज्यादातर क्षेत्रों में तापमान में इजाफा हुआ है। जिससे कड़ाके की ठंड से कुछ राहत है।

हालांकि, मैदानी क्षेत्रों में सुबह हल्की धुंध और कोहरा छाने से दुश्वारी बनी हुई है। पहाड़ी क्षेत्रों में भी पाला गिर रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले कुछ दिन मौसम का मिजाज शुष्क बना रह सकता है। ज्यादातर क्षेत्रों में धूप खिली रहने के आसार हैं। हालांकि मैदानों पर हल्की धुंध और कुहासा छाने की संभावना है।

Dehradun-Mussoorie Ropeway: पहाड़ों की रानी की राह आसान, अब देहरादून से केवल 15 मिनट में पहुंच जाएंगे मसूरी

धूप में हल्‍की गर्माहट

बुधवार को भी दून में सुबह हल्की धुंध छायी रही। हालांकि, दिन में चटख धूप खिल गई और हल्की गर्माहट महसूस की गई। शुष्क मौसम के कारण अधिकतम तापमान में वृद्धि हुई और यह सामान्य से करीब चार डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया गया। वहीं, न्यूनतम तापमान सामान्य बना हुआ है।

कई पर्वतीय क्षेत्रों में भी पारा सामान्य अधिक चल रहा है। दिन में धूप राहत दे रही है। जबकि, सुबह-शाम ठिठुरन बनी हुई है। जबकि, बीते मंगलवार शाम को चोटियों पर बर्फबारी होने के बाद आसपास के क्षेत्रों में कंपकंपी बढ़ गई थी।

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार, अगले कुछ दिन प्रदेश के ज्यादातर क्षेत्रों में मौसम शुष्क बना रहने का अनुमान है। पर्वतीय क्षेत्रों में पाला और मैदानी क्षेत्रों में हल्का कोहरा व धुंध छाई रह सकती है। इसके साथ ही पारे में मामूली गिरावट के भी आसार हैं।

  • शहर, अधिकतम, न्यूनतम
  • देहरादून, 25.4, 7.5
  • ऊधमसिंह नगर, 24.8, 4.1
  • मुक्तेश्वर, 19.0, 4.2
  • नई टिहरी, 19.2, 5.4

तराई में कोहरे के साथ बढ़ेगी ठंड

रुद्रपुर : तराई में हल्के कोहरे के साथ ही ठंड में बढ़ोतरी होगी। पंतनगर विश्वविद्यालय के मौसम विज्ञानी डा. आरके सिंह ने बताया कि गुरुवार को मैदानी क्षेत्रों में कोहरा रहेगा। ठंड बढ़ेगी। शाम से रात शीतलहर चलेगी। बुधवार को आर्द्रता सुबह के समय 97 और दोपहर बाद 42 प्रतिशत आकी गई।

खुशनुमा जलवायु के बीच सीढ़ियों पर बसा उत्‍तराखंड का खूबसूरत पहाड़ी शहर, एडवेंचर टूरिज्‍म का ठिकाना

नैनीताल में मौसम रहा सुहावना

नैनीताल: शहर में बुधवार को पूरे दिन मौसम सुहावना बना रहा। चटक धूप पूरे दिन खिली रही। लोगों ने सुहावने मौसम का लुत्फ उठाया। जिस कारण तापमान में उछाल आया है और दिन के समय ठंड का जरा भी एहसास नहीं हुआ मगर शाम होते ही फिर से ठंड में इजाफा हो गया और लोगों को हीटर का सहारा लेना पड़ा।

मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में भी मौसम सामान्य बना रहेगा। इधर जीआइसी मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस रहा। नगर के निचले क्षेत्रों में न्यूनतम आठ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आद्रता अधिकतम 80 व न्यूनतम 55 प्रतिशत दर्ज की गई।