Uttarakhand Weather: बदरीनाथ-हेमकुंड की पहाड़ियों पर बर्फबारी... धीमी हुई बरसात, कब होगी मानसून की विदाई?
उत्तराखंड में मानसून की रफ्तार धीमी पड़ने लगी है। मौसम विभाग ने पर्वतीय जिलों के लिए आकाशीय बिजली और तेज ...और पढ़ें
HighLights
उत्तराखंड में मानसून की रफ्तार अब धीमी पड़ने लगी है
मैदानी क्षेत्रों में धूप खिलने से तापमान में बढ़ोतरी हुई
पर्वतीय जिलों में आकाशीय बिजली और तेज बौछारों का येलो अलर्ट
जागरण संवाददाता, देहरादून। उत्तराखंड में मानसून की रफ्तार अब धीमी पड़ने लगी है। मैदानी क्षेत्रों में मौसम शुष्क होने के साथ ही दिनभर धूप खिलने से तापमान में बढ़ोतरी होने लगी है। वहीं, पर्वतीय क्षेत्रों में बौछारों का दौर जारी है। खासकर कुमाऊं मंडल के कुछ इलाकों में झमाझम वर्षा हो रही है।
गुरुवार को चमोली में बारिश हुई। वहीं बदरीनाथ की पहाड़ियों, हेमकुंड साहिब और रूद्रनाथ धाम में बर्फबारी हुई।
मौसम विभाग ने गुरुवार को पर्वतीय जिलों में गरज के साथ बारिश और आकाशीय बिजली चमकने की आशंका जताते हुए यलो अलर्ट जारी किया है।
हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना
मौसम विभाग के अनुसार, गुरुवार को प्रदेश के पर्वतीय जनपदों में कहीं-कहीं हल्की से मध्यम वर्षा और गर्जन के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर में भी कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है।
यह भी पढ़ें- Bihar Weather Update: बिहार में अगले 2 से 3 दिनों तक जारी रहेगा बारिश का दौर, 18 जिलों में अलर्ट जारी
पर्वतीय क्षेत्रों में कहीं-कहीं आकाशीय बिजली चमकने के साथ वर्षा के तीव्र से अति तीव्र दौर हो सकते हैं। ऐसे में पहाड़ी क्षेत्रों में मौसम के अचानक बदलने की आशंका बनी हुई है।
प्रदेश में बदलने लगा मौसम का मिजाज
मानसून की गतिविधियां कमजोर पड़ने के साथ ही प्रदेश में मौसम का मिजाज बदलने लगा है। अगले कुछ दिनों तक ज्यादातर क्षेत्रों में आंशिक बादल छाए रहने से लेकर मौसम शुष्क रहने का अनुमान है।
मैदानी इलाकों में धूप निकलने के कारण तापमान में और वृद्धि हो सकती है। हालांकि, पर्वतीय क्षेत्रों में स्थानीय मौसम परिस्थितियों के चलते कहीं-कहीं बारिश जारी रह सकती है।
यह भी पढ़ें- UP Weather Today: 22 सितंबर से उत्तर प्रदेश से विदा हो जाएगा मानसून, थम जाएगी बारिश
मौसम विभाग के अनुसार, जम्मू और आसपास के क्षेत्र में बना पश्चिमी विक्षोभ अब कमजोर पड़ गया है। इसके साथ ही आगामी रविवार से पश्चिमी राजस्थान की ओर से देश में मानसून की विदाई का सिलसिला शुरू हो सकता है।
