यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 02, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Uttarakhand Weather Update: ...तो क्या दीवाली के बाद बढ़ेगी ठंड, पढ़ें क्या कहती है मौसम विभाग की भविष्यवाणी?
Uttarakhand Weather Update उत्तराखंड में मौसम शुष्क बना हुआ है और पहाड़ से मैदान तक धूप खिल रही है। हालांकि पर्वतीय क्षेत्रों में कहीं-कहीं बादल मंडरा ...और पढ़ें

HighLights
- हवा चलने से सुबह-शाम ठिठुरन बढ़ने लगी
- निचले इलाकों में धुंध छाने और पाला पड़ने की आशंका
जागरण संवाददाता, देहरादून: Uttarakhand Weather Update: उत्तराखंड में मौसम शुष्क बना हुआ है और पहाड़ से मैदान तक धूप खिल रही है। हालांकि, पर्वतीय क्षेत्रों में कहीं-कहीं बादल मंडराने लगे हैं। साथ ही हल्की हवा चलने से सुबह-शाम ठिठुरन बढ़ने लगी है।
मैदानी क्षेत्रों में सुबह ठंडक महसूस की जा रही है। मौसम विभाग के अनुसार, आज ऊंचाई वाले क्षेत्रों में आंशिक बादल मंडराने के आसार हैं। पिथौरागढ़ और बागेश्वर में हल्की वर्षा हो सकती है। निचले इलाकों में धुंध छाने और पाला पड़ने की आशंका है।
सामान्य से अधिक बना हुआ है तापमान
उत्तराखंड के ज्यादातर क्षेत्रों में मौसम साफ है और बारिश न होने के कारण तापमान भी सामान्य से अधिक बना हुआ है। हालांकि, अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में कहीं-कहीं बादल भी मंडरा रहे हैं। जिससे पहाड़ों में ठंड का एहसास हो रहा है।
देहरादून में सुबह-शाम हल्की ठंड महसूस की जा रही है। जबकि, दिन में चटख धूप खिलने से गर्माहट बनी हुई है। दून का अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य से दो से तीन डिग्री सेल्सियस अधिक बना हुआ है।
.jpg)
पाला पड़ने से पारे में भी गिरावट आने की आशंका
मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार, अगले कुछ दिन पहाड़ों में आंशिक बादल छाये रहने के आसार हैं। देहरादून समेत ज्यादातर मैदानी क्षेत्रों में सुबह हल्का कुहासा व धुंध छा सकती है। कहीं-कहीं पाला पड़ने से पारे में भी गिरावट आने की आशंका है।
खबरें और भी
यह भी पढ़ें- Uttarakhand News: नदी में कूड़ा डालने पर अब होगा जुर्माना, वन विभाग ने अपनाया सख्त रुख
प्रमुख शहरों का तापमान
- शहर, अधिकतम, न्यूनतम
- देहरादून, 30.7, 16.1
- ऊधमसिंह नगर, 31.0, 16.6
- मुक्तेश्वर, 20.6, 11.1
- नई टिहरी, 22.8, 11.7
दिन भर करवट बदलता रहा मौसम
अल्मोड़ा : शनिवार को दिन भर मौसम करवट बदलता रहा। सुबह से दोपहर तक धूप खिली रही। इसके बाद ठंडी हवा के साथ बादलों की आवाजाही शुरू हुई। जोश देर सायं तक जारी रही। इससे मौसम में ठंडक आ गई है। शनिवार को अधिकतम तापमान 24.3 व न्यूनतम तापमान 14.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
घाटी वाले क्षेत्र ठंड की चपेट में
सुबह घाटी वाले क्षेत्रों में सुबह 8.30 बजे तक घना कोहरा छाया रहा। इससे घाटी वाले क्षेत्र ठंड की चपेट में रहे। वहीं दोपहर बाद आसमान में आंशिक तौर पर बादलों की आवाजाही रही। वहीं ठंडी हवा ने तापमान में गिरावट ला दी। इससे अन्य दिनों की तुलना में बाजार में भीड़भाड़ कम ही रही।