विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 16, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Uttarakhand Weather: सूर्यदेव के तेवर तल्ख, चटख धूप से मैदानी क्षेत्रों में 30 डिग्री पहुंचा पारा; अभी और बढ़ेगा तापमान

Updated: Sat, 16 Mar 2024 07:07 AM (IST)

Uttarakhand Weather उत्तराखंड में शुष्क मौसम के बीच पहाड़ से लेकर मैदान तक चटख धूप खिल रही है। मैदानी क्षेत्रों में मार्च के पहले पखवाड़े में ही अधिकत ...और पढ़ें

Uttarakhand Weather: चटख धूप से मैदानी क्षेत्रों में 30 डिग्री सेल्सियस पहुंचा पारा
Uttarakhand Weather: चटख धूप से मैदानी क्षेत्रों में 30 डिग्री सेल्सियस पहुंचा पारा

जागरण संवाददाता, देहरादून। Uttarakhand Weather: उत्तराखंड में मौसम शुष्क है और पार चढ़ने के साथ गर्मी का एहसास होने लगा है। मैदानी क्षेत्रों में मार्च के पहले पखवाड़े में ही अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है। हालांकि, अभी न्यूनतम तापमान सामान्य बना हुआ है और पर्वतीय क्षेत्रों में सुबह-शाम ठिठुरन बरकरार है।

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार, अगले कुछ दिन प्रदेश में मौसम शुष्क बना रह सकता है। पहाड़ से मैदान तक चटख धूप खिलने के आसार हैं। जिससे तापमान में एक से दो डिग्री सेल्सियस तक की वृद्धि हो सकती है। दोपहर बाद मैदानी क्षेत्रों में मध्यम हवाएं चलने की संभावना है।

पहाड़ से लेकर मैदान तक चटख धूप

मार्च आधा बीत चुका है और धीरे-धीरे सूर्यदेव के तेवर भी तल्ख होने लगे हैं। उत्तराखंड में शुष्क मौसम के बीच पहाड़ से लेकर मैदान तक चटख धूप खिल रही है। जिससे पारे में तेजी से इजाफा होने लगा है। खासकर मैदानी क्षेत्रों में अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है। जो कि सामान्य से दो से तीन डिग्री सेल्सियस तक अधिक है।

आमतौर पर मार्च मध्य तक तापमान 28 डिग्री सेल्सियस के आसपास ही रहता है। लेकिन, इस बार मार्च अंत तक भीषण गर्मी की शुरुआत होने की आशंका जताई जा रही है। मौसम विभाग की ओर से अगले पांच दिन तक प्रदेश में मौसम शुष्क बताया गया है। जिससे पारे में और इजाफा हो सकता है। इसके साथ ही सुबह-शाम की ठंड भी कम होने की उम्मीद है।

शहर, अधिकतम, न्यूनतम

  • देहरादून, 29.5, 12.3
  • ऊधमसिंह नगर, 29.2, 10.7
  • मुक्तेश्वर, 18.8, 6.5
  • नई टिहरी, 20.9, 6.4