Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 27, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Uttarakhand Weather: पहाड़ से मैदान तक गर्मी की मार... देहरादून में पारा फिर 40 पार...आज लू के थपेड़ों को लेकर यलो अलर्ट जारी

    Updated: Mon, 27 May 2024 07:30 AM (IST)

    Uttarakhand Weather मौसम विभाग ने अगले कुछ दिन पर्वतीय क्षेत्रों में आंशिक बादलों के बीच हल्की वर्षा की संभावना जताई है। जबकि मैदानी क्षेत्रों में गर् ...और पढ़ें

    Uttarakhand Weather: मैदानी क्षेत्रों में लू के थपेड़ों को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है।
    Uttarakhand Weather: मैदानी क्षेत्रों में लू के थपेड़ों को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है।

    HighLights

    1. राजधानी समेत ज्यादातर क्षेत्रों में लू के थपेड़ों ने किया बेहाल
    2. अगले कुछ दिन राहत के आसार नहीं, पहाड़ों में बूंदाबांदी संभव

    जागरण संवाददाता, देहरादून: Uttarakhand Weather: दून समेत ज्यादातर मैदानी क्षेत्रों में गर्मी चरम पर है। पारा फिर से 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है, जिससे जनजीवन प्रभावित हो रहा है। दिन में चटख धूप के बीच लू के थपेड़े बेहाल कर रहे हैं। हालांकि, पर्वतीय क्षेत्रों में सुबह-शाम मौसम सुहावना है।

    दून में न्यूनतम और अधिकतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री सेल्सियस तक अधिक है। मौसम विभाग ने अगले कुछ दिन पर्वतीय क्षेत्रों में आंशिक बादलों के बीच हल्की वर्षा की संभावना जताई है। जबकि, मैदानी क्षेत्रों में गर्मी का प्रकोप जारी रह सकता है।

    मैदानी क्षेत्र भीषण गर्मी का प्रकोप

    उत्तराखंड के मैदानी क्षेत्र भीषण गर्मी का प्रकोप झेल रहे हैं। ज्यादातर क्षेत्रों में अधिकतम तापमान फिर 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है। साथ ही गर्म हवाओं के थपेड़े बेहाल कर रहे हैं। पर्वतीय क्षेत्रों में कहीं-कहीं हल्की वर्षा राहत दे रही है। हालांकि, प्रदेश के ज्यादातर क्षेत्रों में मौसम शुष्क है और चटख धूप खिल रही है।

    मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, सोमवार को कुमाऊं के पर्वतीय क्षेत्रों बागेश्वर, पिथौरागढ़, अल्मोड़ा में गरज-चमक के साथ हल्की वर्षा और निचले इलाकों में झोंकेदार हवाएं चलने की संभावना है। गढ़वाल में चारधाम समेत आसपास के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में भी हल्की वर्षा के आसार हैं।

    खबरें और भी

    उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली में कहीं-कहीं हल्की से मध्यम वर्षा हो सकती है। देहरादून समेत अन्य मैदानी इलाकों में मौसम शुष्क बना रहने और पारा 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक रहने की आंशका है। मैदानी क्षेत्रों में लू के थपेड़ों को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है।

    • शहर, अधिकतम, न्यूनतम
    • देहरादून, 40.2, 26.6
    • ऊधमसिंह नगर, 40.2, 25.8
    • मुक्तेश्वर, 25.0, 16.6
    • नई टिहरी, 29.1, 18.1

    रवि का ‘वार’, पारा 42 डिग्री सेल्सियस पार

    विकासनगर: पछवादून में रविवार को दिन चढ़ने के साथ ही सूरज का पारा चढ़ गया। दोपहर होते-होते पार 42 डिग्री सेल्सियस पार पहुंच गया। गर्मी का असर सड़कों पर दिखाई दिया। क्षेत्र के बाजार से लेकर गांव, गली-मोहल्लों तक में सन्नाटा पसरा रहा। इन दिनों लगातार बढ़ रही गर्मी से पछवादून में आम जन जीवन अस्त-व्यस्त है। रविवार को भी गर्मी ने अपना खूब असर दिखाया।

    सुबह होने के साथ ही सूरज की कड़क बनी किरणों ने दिन में होने वाली स्थिति का संकेत दे दिया था। दोपहर होते-होते तापमान उछाल मारकर 42 डिग्री सेल्सियस तक पंहुच गया। जिसका असर क्षेत्र के विकासनगर, हरबर्टपुर, सहसपुर व सेलाकुई के बाजार में दिखाई दिया। आम दिनों में सुबह से लेकर शाम तक भीड़ से भरे रहने वाले बाजार ग्राहकों से खाली दिखाई दिए।

    सड़कों पर इक्का-दुक्का वाहन के अलावा आवाजाही भी लगभग ठप रही। बाइक सवार भी सड़कों पर खड़े पेड़ो की छांव में रूक-रूककर अपना सफर तय करते दिखाई दिए। तापमान के बढ़ने से शहरों से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक को व्यापक स्तर पर प्रभावित किया। क्षेत्र के गांवो व गली-मोहल्लो तक में लोगों की आवाजाही दिखाई नहीं दी। गर्मी के कारण क्षेत्रवासी अपने घरों में ही कैद होने को मजबूर हो गए।

    विकासनगर के व्यापारी अमिताभ अनिरूद्ध, मनोज अग्रवाल ने बताया कि गर्मी के कारण बाजार सुबह ग्यारह बजे तक खाली हो रहा है। जिसका प्रभाव व्यापार पर भी पड़ रहा है। उन्होंने बताया बाजार आने वाले ग्राहकों की संख्या में भी कमी देखी जा रही है।