Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 05, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Uttarakhand Weather: गर्मी का प्रचंड रूप, सीजन में पहली बार देहरादून का पारा @39 के करीब; आज छह जिलों के लिए चेतावनी जारी

    By Jagran NewsEdited By: Nirmala Bohra
    Updated: Sun, 05 May 2024 06:58 AM (IST)

    Uttarakhand Weather दून का तापमान इस सीजन में पहली बार 39 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच गया। आने वाले दो दिनों तक अधिकतम तापमान में कमी आने की संभावना ...और पढ़ें

    Uttarakhand Weather: दून का तापमान पहली बार 39 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंचा
    Uttarakhand Weather: दून का तापमान पहली बार 39 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंचा

    HighLights

    1. देहरादून का अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस अधिक 38.9 पहुंचा
    2. आज दून समेत छह जनपदों में दोपहर बाद तेज हवाएं चलने की चेतावनी

    जागरण संवाददाता, देहरादून : Uttarakhand Weather: दून का तापमान इस सीजन में पहली बार 39 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच गया। आने वाले दो दिनों तक अधिकतम तापमान में कमी आने की संभावना नहीं है। मैदानी क्षेत्रों में अधिकतम तापमान सामान्य से तीन से चार डिग्री सेल्सियस अधिक रहने की संभावना है।

    शनिवार को सुबह सात बजे से चटख धूप खिली रही। दोपहर दो बजे तक गर्मी ने प्रचंड रूप ले लिया। जिससे बाजारों में आवाजाही बहुत कम हो गई। देहरादून का अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस अधिक 38.9 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस अधिक 23.0 डिग्री सेल्सियस रहा।

    मौसम शुष्क रहने से जंगलों में लगी आग

    पंतनगर का अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस अधिक 38.5 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 19.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। मुक्तेश्वर का अधिकतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री से अधिकतम 28.9 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस अधिक 14.1 डिग्री सेल्सियस रहा।

    नई टिहरी का अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस अधिक व न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस अधिक 16.4 डिग्री सेल्सियस रहा। उधर, दोपहर बाद गंगोत्री, बदरीनाथ, औली व घांघरिया में वर्षा हुई, जिससे इन क्षेत्रों के आसपास के तापमान में कमी दर्ज की गई। वहीं, पहाड़ी जनपदों के निचले क्षेत्रों में मौसम शुष्क रहने से आग आसपास के जंगलों को अपनी चपेट में ले रही है।

    खबरें और भी

    यलो अलर्ट जारी

    मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार रविवार एवं सोमवार को राज्य के देहरादून, पौड़ी, हरिद्वार, नैनीताल, चम्पावत, उधमसिंह नगर के कुछ क्षेत्रों में 30 से 40 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। इसके लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है।

    सोमवार शाम से चार हजार मीटर से अधिक ऊंचाई वाली चोटियों पर बर्फबारी होने की संभावना है। साथ ही मैदानी क्षेत्रों में तापमान बढ़ने की संभावना है।