Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 21, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Uttarakhand Weather Update: उत्तराखंड में झमाझम वर्षा को लेकर चेतावनी, अगले दो दिन इन जिलों पर है भारी

    By Riya.PandeyEdited By: Riya.Pandey
    Updated: Mon, 21 Aug 2023 07:31 AM (IST)

    Uttarakhand Weather Update उत्तराखंड में वर्षा और भूस्खलन से जनजीवन प्रभावित है। भारी बारिश के चलते समूचा उत्तराखंड आपदा की स्थिति से जूझ रहा है। नदी- ...और पढ़ें

    Uttarakhand Weather Update: उत्तराखंड में झमाझम वर्षा को लेकर चेतावनी
    Uttarakhand Weather Update: उत्तराखंड में झमाझम वर्षा को लेकर चेतावनी

    HighLights

    1. उत्तराखंड में दो दिनों तक वर्षा की चेतावनी
    2. दून समेत पांच जिलों में आरेंज अलर्ट
    3. 150 से अधिक मार्ग मलबा आने से बाधित

    जागरण ऑनलाइन डेस्क, देहरादून : Uttarakhand Weather Update: उत्तराखंड में वर्षा और भूस्खलन से जनजीवन प्रभावित है। भारी बारिश के चलते समूचा उत्तराखंड आपदा की स्थिति से जूझ रहा है। नदी-नालों का वेग भयभीत कर रहा है तो भूस्खलन, भूधंसाव के कारण सार्वजनिक व निजी संपत्ति को भारी नुकसान पहुंच रहा है। ऐसे में पर्वतीय क्षेत्रों में कठिनाइयां भी बढ़ गई हैं। वहीं अगर प्रदेश में आज के मौसम की बात की जाए तो दून समेत पांच जिलों में अगले दो दिन भारी वर्षा को लेकर आरेंज अलर्ट जारी किया गया है। जबकि अन्य जनपदों में गरज-चमक के साथ बौछार पड़ने की संभावना है।

    दून, पौड़ी समेत पांच जनपदों में वर्षा की चेतावनी

    मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, उत्तराखंड के देहरादून, पौड़ी, नैनीताल, बागेश्वर, चंपावत जिले में अगले दो दिन भारी वर्षा को लेकर आरेंज अलर्ट जारी किया गया है। जबकि, अन्य जिलों में गरज-चमक के साथ बौछार पड़ सकती हैं। प्रदेश में 150 से अधिक संपर्क मार्ग मलबा आने से अवरुद्ध हैं। 220 से अधिक गांवों का जिला मुख्यालय से संपर्क कटा हुआ है।

    यह भी पढ़ें...

    रविवार को दून में हुई झमाझम बारिश

    वहीं प्रदेश में बीते दिन दून में रात के समय झमाझम बारिश का दौर रहा। तेज गरज और चमक के साथ भारी वर्षा से शहर के ज्यादातर क्षेत्रों में जलभराव की स्थिति हो गई।