Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 15, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Uttarakhand Weather: मौसम ने ली करवट, तेज हवाओं संग बूंदाबांदी से गिरा पारा; बदरी-केदारनाथ, हेमकुंड में बर्फबारी

    Updated: Sat, 15 Mar 2025 11:22 AM (IST)

    Uttarakhand Weather उत्तराखंड में मौसम ने करवट ली है। शनिवार को अधिकांश इलाकों में बादल छाए रहे और पहाड़ी क्षेत्रों में तेज हवाओं के साथ बूंदाबांदी भी ...और पढ़ें

    Uttarakhand Weather: अधिकतर इलाकों में छाए रहे बादल. Jagran Graphics
    Uttarakhand Weather: अधिकतर इलाकों में छाए रहे बादल. Jagran Graphics

    HighLights

    1. उत्‍तराखंड के लगभग सभी इलाकों में मौसम बदला
    2. पांच जिलों में आज (शनिवार) कहीं-कहीं हल्की बारिश की संभावना

    ऑनलाइन डेस्‍क, देहरादून। Uttarakhand Weather: शुक्रवार को मौसम साफ रहने के बाद शनिवार को उत्‍तराखंड के लगभग सभी इलाकों में मौसम बदल गया। अधिकतर इलाकों में बादल छाए रहे। वहीं पहाड़ी इलाकों में तेज हवाओं संग बूंदाबांदी भी हुई। केदारनाथ, बदरीनाथ, हेमकुंड साहिब, औली सहित ऊंची चोटियों पर बर्फबारी हुई है। जिससे तापमान में कुछ गिरावट दर्ज की गई है। वहीं उच्‍च हिमालयी क्षेत्रों में भी बर्फबारी जारी है। जिससे राज्‍य में एक बार फि‍र मौसम सुहावना हो गया है। 

    गंगोत्री हाईवे बर्फबारी के चलते सामान्य वाहनों के लिए सुक्की टाप से आगे फिर से बंद कर दिया है। केवल 4 बाइ 4 टायरों पर नान स्किड चेन लगे वाहनों को ही जाने की अनुमति दी है।

    शुक्रवार रात से बदला मौसम का मिजाज

    शनिवार को मसूरी में हल्की बारिश हुई। कोटद्वार में मौसम का मिजाज बदल गया। मध्य रात्रि के बाद से रुक रुक कर बूंदाबांदी हो रही है। तेज हवाओं के कारण आम की बोर भी गिर गई है। ऋषिकेश में शुक्रवार देर रात से बारिश जारी है। रुड़की और आसपास के क्षेत्र में भी हल्की बूंदाबांदी हुई।

    उच्‍च हिमालयी क्षेत्रों में बर्फबारी। 

    पहाड़ों पर रुक-रुक कर बारिश जारी

    हरिद्वार में भी मौसम बदला। शुक्रवार रात से शनिवार सुबह तक तेज गरज के साथ रुक-रुक कर वर्षा होती रही। उत्तरकाशी में भी देर रात से ही रुक-रुककर बारिश का सिलसिला जारी रहा। पौड़ी व आसपास के क्षेत्र में सुबह तड़के से हल्की बारिश हो रही है। इससे तापमान में गिरावट आई है।

    यह भी पढ़ें- देवभूमि में Holi की धूम, हर ओर उड़ रहा गुलाल; ढोल-दमाऊ की थाप पर झूम रहे होल्‍यार- Photos

    पांच जिलों में बारिश का अनुमान

    मौसम विभाग के अनुसार उत्तराखंड के पांच जिलों में आज (शनिवार) कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है। वहीं अन्य जनपदों का मौसम शुष्क बना रहेगा।

    यह भी पढ़ें- Holi 2025: सदियों पहले मनोरंजन के सीमित साधनों से हुई होली की शुरुआत, वेद, रामायण व महाभारत बने आधार

    ऐसा रहेगा आज का मौसम

    मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार आज उत्तराखंड के पांच जिलों में बारिश होने की संभावना है। उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले में कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है। वहीं अन्य जिलों का मौसम शुष्क बना रह सकता है। देहरादून में आज मौसम साफ रहने का अनुमान है।

    खबरें और भी

    डिस्‍क्‍लेमर: इस खबर को लगातार अपडेट किया जा रहा है। हम अपने सभी पाठकों को पल-पल की खबरों से अपडेट करते हैं। हम लेटेस्ट और ब्रेकिंग न्यूज को तुरंत ही आप तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। प्रारंभिक रूप से प्राप्त जानकारी के माध्यम से हम इस समाचार को निरंतर अपडेट कर रहे हैं। ताजा ब्रेकिंग न्यूज़ और अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए जागरण के साथ।