विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 03, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Uttarakhand Weather: पहाड़ों पर बदलने वाला है मौसम, बर्फबारी के साथ शुरू होगी बारिश; मौसम विभाग ने दिया बड़ा अपडेट

By Jagran NewsEdited By: Swati Singh
Updated: Fri, 03 Nov 2023 07:47 AM (IST)

Uttarakhand Weather उत्तराखंड में अब कड़ाके की ठंड पड़ने वाली है। अब पहाड़ों पर बर्फबारी के साथ-साथ बारिश भी शुरू होने जा रही है। शुक्रवार को प्रदेश क ...और पढ़ें

उत्तराखंड में बारिश की संभावना है (प्रतीकात्मक तस्वीर)
उत्तराखंड में बारिश की संभावना है (प्रतीकात्मक तस्वीर)

HighLights

  1. उत्तराखंड में पड़ने वाली है कड़ाके की ठंड
  2. मौसम विभाग ने बारिश की संभावना जताई
  3. बारिश के पहाड़ों पर बढ़ जाएगी ठिठुरन

जागरण संवाददाता, देहरादून। उत्तराखंड में मौसम शुष्क है और ज्यादातर क्षेत्रों में चटख धूप खिल रही है। पहाड़ से लेकर मैदान तक सुबह-शाम ठंड बढ़ने लगी है। मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिन हिमालयी क्षेत्रों में पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता बढ़ सकती है।

शुक्रवार को प्रदेश के पर्वतीय क्षेत्रों में हल्की बर्फबारी और आसपास के निचले हिस्सों में बूंदाबांदी के आसार बन रहे हैं। इसके अलावा प्रदेश में पारा गिरने से ठिठुरन बढ़ सकती है। वहीं चोटियों पर बर्फ की सफेद चादर बिछ गई है। तुंगनाथ से लेकर केदारनाथ तक बर्फबारी जारी है।

महसूस हो रही है कंपकंपी

गुरुवार को प्रदेश के ज्यादातर क्षेत्रों में सुबह से ही आसमान साफ रहा। अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य के आसपास बने हुए हैं। हालांकि, सुबह-शाम ठंड में इजाफा हुआ है। चोटियों पर पड़ी बर्फ पिघलने से हल्की हवा के साथ पर्वतीय क्षेत्रों में कंपकंपी महसूस की जा रही है।

इन इलाकों में हो सकती है बारिश

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार फिलहाल प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता कम है, लेकिन अगले दो से तीन दिन में हरियाणा, हिमाचल के साथ ही उत्तराखंड में ताजा पश्चिमी विक्षोभ दस्तक दे सकता है। जिससे उच्च हिमालयी क्षेत्र में बर्फबारी के आसार बन रहे हैं। उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली और पिथौरागढ़ में कहीं-कहीं हल्की वर्षा हो सकती है। आसपास के क्षेत्रों में बूंदाबांदी के आसार हैं।

यह भी पढ़ें: Tungnath Temple: शीतकाल के लिए बंद हुए भगवान तुंगनाथ के कपाट, विधि-विधान से हुई पूजा

तराई में साफ रहा मौसम 

तराई में कड़ी धूप के बीच मौसम साफ बना हुआ है। मौसम विभाग का कहना है कि आगे भी मौसम ऐसे ही बने रहने की संभावना है। शाम को तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। पंतनगर विश्वविद्यालय के मौसम विज्ञानी डा. राजकुमार सिंह ने बताया कि अधिकतम तापमान 31.5 व न्यूनतम 15.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह से ही कड़ी धूप निकली और दोपहर बाद तापमान में गिरावट दर्ज की गई।