Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 09, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Uttarakhand Weather: दून में चढ़ने लगा पारा, अब रातें भी कम सर्द; अगले 24 घंटे में तीन जिलों में बदलेगा मौसम

    Updated: Sun, 09 Mar 2025 08:33 PM (IST)

    Uttarakhand Weather उत्तराखंड में मौसम शुष्क बना हुआ है और दिनभर तेज धूप खिल रही है। जिससे तापमान में भी वृद्धि होने लगी है। अधिकतम तापमान सामान्य से ...और पढ़ें

    Uttarakhand Weather: कहीं-कहीं हल्की वर्षा होने की आशंका। जागरण ग्राफ‍िक्‍स
    Uttarakhand Weather: कहीं-कहीं हल्की वर्षा होने की आशंका। जागरण ग्राफ‍िक्‍स

    HighLights

    1. प्रदेशभर में मौसम शुष्क, चटख धूप के कारण बढ़ा तापमान
    2. पर्वतीय क्षेत्रों में छाये आंशिक बादल, हल्की वर्षा के आसार

    जागरण संवाददाता, देहरादून। Uttarakhand Weather: दून समेत ज्यादातर क्षेत्रों में मौसम शुष्क बना हुआ है और दिनभर तेज धूप खिल रही है। जिससे तापमान में भी वृद्धि होने लगी है। अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक पहुंच गया है और रात को भी पारे में उछाल से ठंड कम हो गई है।

    ज्यादातर मैदानी क्षेत्रों में फिलहाल मौसम का मिजाज इसी प्रकार का बना रह सकता है। मौसम विभाग की ओर से सोमवार को पर्वतीय क्षेत्रों में आंशिक बादल छाये रहने और कहीं-कहीं हल्की वर्षा होने की आशंका जताई गई है।

    यह भी पढ़ें- होली पर पैक रहेगा Nainital, आप भी प्‍लान कर रहे हैं ट्रिप तो जल्‍दी करें; होटलों में 70 प्रतिशत रूम बुक

    इस माह पहली बार 28 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंचा तापमान

    दून में रविवार को सुबह से ही आसमान साफ रहा। दिनभर चटख धूप खिली रही। ऐसे में तापमान भी इस माह पहली बार 28 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है, जो कि सामान्य से 1.2 डिग्री सेल्सियस अधिक है।

    इसके अलावा न्यूनतम तापमान भी पहली बार 12 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है। जिससे सुबह-शाम ठंड काफी कम हो गई है। पर्वतीय क्षेत्रों में कहीं-कहीं आंशिक बादल मंडरा रहे हैं, लेकिन फिलहाल कहीं वर्षा-बर्फबारी के आसार नहीं हैं। इसके साथ ही ज्यादातर क्षेत्रों में अधिकतम तापमान में वृद्धि दर्ज की गई।

    कहीं-कहीं हल्की वर्षा होने के आसार

    मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार उत्तरकाशी, चमोली, पिथौरागढ़ समेत आसपास के क्षेत्रों में कहीं-कहीं हल्की वर्षा होने के आसार हैं। देहरादून में भी कुछ क्षेत्रों में आंशिक बादल छाये रह सकते हैं। तापमान सामान्य से अधिक बना रहने का अनुमान है।

    यह भी पढ़ें- PM Kisan Samman Nidhi: एक लापरवाही से अटकी हजारों किसानों की 19वीं किस्त, अन्‍नदाता परेशान

    प्रमुख शहरों का तापमान

    • शहर, अधिकतम, न्यूनतम
    • देहरादून, 28.1, 12.0
    • ऊधमसिंह नगर, 28.6, 11.0
    • मुक्तेश्वर, 18.5, 5.0
    • नई टिहरी, 18.4, 7.4

    बुधवार से फिर बिगड़ेगा मौसम का मिजाज

    नैनीताल: मौसम विभाग ने एक और पश्चिमी विक्षोभ की चेतावनी जारी कर दी है। जिसका असर बुधवार से नजर आना शुरू हो जाएगा। ऊंची चोटियों में हिमपात की संभावना रहेगी, जबकि नैनीताल सरीखे क्षेत्रों में हल्की वर्षा की संभावना जताई गई है।

    खबरें और भी

    जलवायु परिवर्तन के चलते मौसम में भारी बदलाव आने लगे हैं। जिस कारण ऋतुएं आगे खिसक रही हैं और शीतकाल भी 15 से 25 दिन आगे खिसक चुका है। जिसका असर मध्य मार्च से आगे तक रह सकता है। फरवरी में समाप्त होने वाले पश्चिमी विक्षोभ मार्च तक सक्रिय रहने लगे है। बुधवार को उठ रहा विक्षोभ इस माह का दूसरा है।

    राज्य मौसम विभाग की ओर से जारी मौसम पूर्वानुमान के अनुसार बुधवार व गुरुवार को मौसम में तब्दीली आएगी। हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है, जबकि 32 सौ मीटर से अधिक ऊंचाई वाले हिस्सों में हिमपात की संभावना है। इधर सरोवर नगरी में रविवार को अधिकांश समय घने बादल आसमान में छाए रहे। हल्का कोहरा भी पूरे दिन दस्तक देता रहा। जिस कारण वर्षा के कयास लगने लगे थे, लेकिन मौसम शुष्क बना रहा। धूप के दर्शन कम ही हुए। शाम के समय ठंड में बढ़ोतरी हुई। जिस कारण लोगों को हीटर का सहारा लेना पड़ा।

    जीआईसी मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार अधिकतम तापमान 22 व न्यूनतम 11 डिग्री सेल्सियस रहा। आद्रता अधिकतम 85 व न्यूनतम 50 प्रतिशत दर्ज की गई। इधर नैनी झील के जलस्तर में निरंतर गिरावट बनी हुई हैं, झील का जलस्तर गिरकर पांच फीट पहुंच गया है।