Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    उत्तराखंड में बदलेगा मौसम का मिजाज, तैयार हो जाइए! सर्द रातें लेंगी परीक्षा

    Updated: Sat, 01 Nov 2025 08:45 PM (IST)

    उत्तराखंड में मौसम शुष्क बना हुआ है, लेकिन जल्द ही बदलाव आने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ के कारण पर्वतीय क्षेत्रों में बादल छ ...और पढ़ें

    सोमवार से पर्वतीय क्षेत्रों में मौसम के करवट बदलने का अनुमान। आर्काइव

    सोमवार से पर्वतीय क्षेत्रों में मौसम के करवट बदलने का अनुमान। आर्काइव

    HighLights

    1. उत्तराखंड में मौसम बदलने का अनुमान

    2. पर्वतीय क्षेत्रों में वर्षा-बर्फबारी की संभावना

    3. तापमान में गिरावट आने की आशंका

    जागरण संवाददाता, देहरादून। उत्तराखंड में मौसम शुष्क है और पहाड़ से मैदान तक चटख धूप खिल रही है। जिससे तापमान भी सामान्य से अधिक बना हुआ है। हालांकि, आने वाले दिनों में मौसम का मिजाज बदल सकता है। मौसम विभाग के अुनसार, रविवार को प्रदेश में मौसम शुष्क बना रह सकता है। जबकि, सोमवार को ताजा पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने का अनुमान है। जिससे दो दिन प्रदेश के पर्वतीय क्षेत्रों में आंशिक बादल छाने से लेकर हल्की वर्षा-बर्फबारी के आसार हैं। ऐसे में न्यूनतम तापमान में तेजी से गिरावट आ सकती है।

    शनिवार को देहरादून समेत ज्यादातर क्षेत्रों में सुबह से ही चटख धूप खिली रही। दोपहर में तपिश महसूस की गई और पारा भी सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस अधिक रिकार्ड किया गया। हालांकि, शाम को कहीं-कहीं आंशिक बादल भी मंडराने लगे। पहाड़ों में दिनभर धूप खिली रही, लेकिन सुबह-शाम ठिठुरन बढ़ गई है। निचले इलाकों में कहीं-कहीं पाला भी गिर रहा है।

    मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, रविवार को प्रदेशभर में मौसम शुष्क बना रह सकता है। सोमवार को पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से मौसम में बदलाव आने का अनुमान है। उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में आंशिक बादल छाने से लेकर हल्की वर्षा व चोटियों पर हिमपात हो सकता है। जिससे तापमान में एक से दो डिग्री सेल्सियस तक की कमी आ सकती है।