Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    युवाओं को रोजगार एवं स्वरोजगार शीर्ष प्राथमिकता, मुख्यमंत्री धामी ने कही यह बात

    Updated: Thu, 29 Jan 2026 11:37 PM (IST)

    मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने युवाओं को रोजगार और स्वरोजगार से जोड़ने को सर्वोच्च प्राथमिकता बताया। उन्होंने कृषि, पशुपालन, पर्यटन और उद्योग विभागों ...और पढ़ें

    मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी।

    मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी।

    HighLights

    1. युवाओं को रोजगार-स्वरोजगार से जोड़ना सर्वोच्च प्राथमिकता।

    2. कृषि, पर्यटन, उद्योग योजनाओं की समीक्षा, समन्वय पर जोर।

    3. कौशल विकास और स्वरोजगार के अवसर बढ़ाने के निर्देश।

    राज्य ब्यूरो, जागरण, देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि राज्य सरकार की प्राथमिकता युवाओं को रोजगार एवं स्वरोजगार से जोड़ना है।

    इसके लिए सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ योजनाओं को प्रभावी ढंग से क्रियान्वित करें और पात्र लोगों को समय पर योजनाओं का पूरा लाभ सुनिश्चित किया जाए।

    मुख्यमंत्री गुरुवार को सचिवालय में कृषि, पशुपालन, पर्यटन एवं उद्योग विभाग से जुड़ी विभिन्न योजनाओं की समीक्षा कर रहे थे।

    मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार अभियान के माध्यम से लोग तक योजनाओं की पूरी जानकारी पहुंचाई जाए, ताकि अधिक से अधिक लोग इनसे लाभान्वित हो सकें।

    उन्होंने युवाओं के कौशल विकास पर विशेष ध्यान देने तथा स्वरोजगार के अधिकतम अवसर सृजित करने के लिए विभागों को तेजी से कार्य करने को कहा। साथ ही यह भी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए कि आवंटित बजट का वास्तविक और ठोस परिणाम सामने आए।

    बैठक के कार्यवृत्त उन्नति पोर्टल पर अपलोड करें

    मुख्यमंत्री ने उच्च स्तरीय बैठकों के कार्यवृत्त उन्नति पोर्टल पर अनिवार्य रूप से अपलोड करने के निर्देश दिए।

    सेब की अतिसघन बागवानी योजना की समीक्षा करते हुए उन्होंने कहा कि योजना को प्रभावी ढंग से संचालित कर समयबद्ध लक्ष्य हासिल किए जाएं और किसानों को अधिक से अधिक प्रोत्साहन दिया जाए।

    किसानों से संबंधित देयकों का भुगतान समय पर सुनिश्चित करने तथा कीवी उत्पादन को बढ़ावा देने पर भी उन्होंने जोर दिया।

    मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना 2.0 में 202 करोड़ का वित्त पोषण

    मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना और मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना 2.0 के अंतर्गत चार वर्षों में 33,620 लाभार्थियों को 202.72 करोड़ रुपये का वित्त पोषण किया गया है।

    पर्यटन विभाग की विभिन्न योजनाओं से भी हजारों लोगों को रोजगार मिला है। बैठक में कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज, गणेश जोशी सहित वरिष्ठ अधिकारी और संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।