विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 17, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

फेडरेशन कप के लिए उत्तराखंड की 15 सदस्यीय टीम चयनित

By BhanuEdited By:
Updated: Tue, 17 Sep 2019 12:36 PM (IST)

17वें फेडरेशन कप जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप के लिए उत्तराखंड की टीम का चयन किया गया है। 15 सदस्यीय टीम में 11 बालक व चार बालिका शामिल हैं।

फेडरेशन कप के लिए उत्तराखंड की 15 सदस्यीय टीम चयनित
फेडरेशन कप के लिए उत्तराखंड की 15 सदस्यीय टीम चयनित

देहरादून, जेएनएन। 17वें फेडरेशन कप जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप के लिए उत्तराखंड की टीम का चयन किया गया है। 15 सदस्यीय टीम में 11 बालक व चार बालिका शामिल हैं।

उत्तराखंड एथलेटिक्स एसोसिएशन के सचिव केजेएस कलसी ने बताया कि चैंपियनशिप के लिए टीम का अंतिम चयन हो गया है। चैंपियनशिप का आयोजन 24 से 26 सितंबर तक तिरुवन्नामलाई, तमिलनाडु में होने जा रहा है। टीम का चयन अगस्त में हुई स्टेट चैंपियनशिप में खिलाड़ियों के प्रदर्शन के आधार किया गया है। चयनित टीम के कोच व मैनेजर अनूप बिष्ट होंगे।

यह भी पढ़ें: बाईचुंग भुटिया ने हिमगिरि जी यूनिवर्सिटी में दिए हेल्थ टिप्स Dehradun News

चयनित टीम

बालक वर्ग : प्रवेश रोशवाल, अभिषेक चौधरी (हरिद्वार), गगन भट्ट, आदिश घिल्डियाल, अंकित, सुनील (देहरादून), सूरज पंवार (एक्सीलेंस सेंटर), परमजीत बिष्ट (चमोली), भारत वर्मा, केशव शर्मा (स्पोट्र्स कॉलेज), मनोज पडियार (नैनीताल)। 

बालिका वर्गः अंकिता (पौड़ी), राधा, रोजी पटेल, मानसी नेगी (देहरादून)।

यह भी पढ़ें: पहली बार स्टेट चैंपियनशिप में खेंलेंगी सबसे दूरस्थ गांव की तीन बेटियां Dehradun News