Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 10, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Uttarkashi Avalanche: उत्‍तरकाशी एवलांच में अब तक 27 शव बरामद, दो की तलाश जारी, पढ़ें पूरा घटनाक्रम

    By Jagran NewsEdited By: Sunil Negi
    Updated: Mon, 10 Oct 2022 05:53 PM (IST)

    Uttarkashi Avalanche उत्‍तरकाशी के द्रौपदी का डांडा में एवलांच की चपेट में आकर लापता हुए दो प्रशिक्षुओं की तलाश में अभी जारी है। बता दें कि एवलांच की ...और पढ़ें

    मौसम प्रतिकूल रहने के बाद भी द्रौपदी का डांडा क्षेत्र में खोज बचाव टीम निरंतर अपने अभियान में जुटी है।
    मौसम प्रतिकूल रहने के बाद भी द्रौपदी का डांडा क्षेत्र में खोज बचाव टीम निरंतर अपने अभियान में जुटी है।

    जागरण संवाददाता, देहरादून। Uttarkashi Avalanche: उत्‍तरकाशी के द्रौपदी का डांडा में एवलांच की चपेट में आकर लापता हुए दो प्रशिक्षुओं की तलाश में अभी जारी है। बता दें कि एवलांच की चपेट में आए 29 पर्वतारोहियों में से 27 के शव बरामद किए जा चुके हैं। आइए जानते हैं कब क्‍या क्‍या हुआ।

    हिमस्खलन में एक सप्ताह का घटनाक्रम

    4 अक्टूबर 2022

    • निम का एडवांस प्रशिक्षण कोर्स का 42 सदस्सीय दल समिट कैंप से 18600 मीटर ऊंची चोटी डीकेडी के आरोहण के लिए सुबह चार बजे रवाना हुआ। सुबह 7.55 बजे दल हिमस्खलन की चपेट में आया। जिसमें 29 सदस्य क्रेवास में दबे। पांच घायल हुए व 8 सुरक्षित रहे। करीब 11 बजे उत्तराखंड शासन को इसी सूचना मिली। डेढ़ बजे एसडीआरएफ की टीम बेस कैंप पहुंची। क्रेवास में दबे दो प्रशिक्षुओं और दो प्रशिक्षकों के शवों को निम की टीम ने निकाला। मौसम बिगड़ने पर रेस्क्यू बंद किया गया।

    5 अक्टूबर 2022

    निम के प्रधानाचार्य उत्तरकाशी पहुंचे और हेली से बेस कैंप गए। घटना के एक दिन बाद भी प्रशासन और निम के बीच तालमेल की कमी दिखी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी उत्तरकाशी आए और घटना की जानकारी जिलाधिकारी से ली। इस दिन खोज बचाव टीम को कोई सफलता नहीं मिली। रेस्क्यू के लिए सेना और आइटीबीपी की टीम बेस कैंप भेजी गई।

    6 अक्टूबर 2022

    घटना के दो दिन बाद हाई एल्टीट्यूड वारफेयर स्कूल गुलमर्ग की टीम बुलाई गई। 14 सदस्यीय टीम भी बेस कैंप पहुंची। इसी दिन खोज बचाव टीम ने 15 शव बरामद किए। परंतु प्रशासन और निम के बीच लापता प्रशिक्षुओं के आंकड़ों को लेकर विरोधाभास की स्थिति बनी रही।

    खबरें और भी

    7 अक्टूबर 2022

    एवरेस्ट विजेता सविता कंसवाल सहित चार के शवों को वायु सेना की टीम ने हर्षिल पहुंचाया। जहां से उत्तरकाशी पहुंचाया गया। खोज बचाव दल ने हिमस्खलन क्षेत्र से 7 प्रशिक्षुओं के शव बरामद किए।

    8 अक्टूबर 2022 

    वायु सेना के हेलीकाप्टर के जरिये बेस कैंप से 7 प्रशिक्षुओं के शवों को उत्तरकाशी पहुंचाया गया। जबकि लापता चल रहे प्रशिक्षुओं में एक का शव बरामद हुआ।

    9 अक्टूबर 2022

    वायु सेना के हेलीकाप्टर के जरिये बेस कैंप से 10 प्रशिक्षुओं के शवों को उत्तरकाशी पहुंचाया गया। खोज बचाव टीम लापता चल रहे दो प्रशिक्षु की तलाश में जुटी रही।

    यह भी पढ़ें:- Uttarkashi Avalanche : लापता दो पर्वतारोहियों की तलाश जारी, 10 और शव हेलीकॉप्टर से लाए गए मातली

    10 अक्टूबर 2022

    बेस कैंप से 5 प्रशिक्षुओं के शवों को उत्तरकाशी पहुंचाया गया। जबकि, बेस कैंप से निम के प्रधानाचार्य भी उत्तरकाशी पहुंचे। अभी एक प्रशिक्षु का शव एडवांस बेस कैंप में है और दो प्रशिक्षु भी लापता है।

    यह भी पढ़ें:- Uttarkashi Avalanche : बच्चों का शौक माता-पिता को दे गया जीवनभर का शोक, बुझे दो घरों के इकलौते चिराग