विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 17, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Vande Bharat Express: देहरादून से लखनऊ के बीच चलने वाली एक्सप्रेस का किराया जारी, वॉल्वो बस से कम देने होंगे रुपए

Published: Sun, 17 Mar 2024 07:50 AM (IST)

Vande Bharat Express देहरादून से लखनऊ के बीच 26 मार्च से चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस का किराया जारी कर ...और पढ़ें

Vande Bharat Express: 26 मार्च से चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस का किराया जारी
Vande Bharat Express: 26 मार्च से चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस का किराया जारी

HighLights

  1. 1,480 रुपये में दून से लखनऊ पहुंचाएगी वंदे भारत एक्सप्रेस
  2. चेयर कार का किराया 1,480 रुपये और एग्जीक्यूटिव क्लास का 2,715 रुपये
  3. दून-लखनऊ वंदे भारत एक्सप्रेस सोमवार को छोड़ अन्य सभी दिन होगी संचालित
  4. जून में आएगी देहरादून-सहारनपुर रेल लाइन सर्वे की रिपाेर्ट

जागरण संवाददाता, देहरादून । Vande Bharat Express: रेलवे ने देहरादून से लखनऊ के बीच 26 मार्च से चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस का किराया जारी कर किया है। देहरादून से लखनऊ तक चेयर कार का किराया 1,480 रुपये होगा, इसमें 323 रुपये खाने के भी शामिल हैं। जबकि एग्जीक्यूटिव क्लास का किराया 2,715 है, इसमें 384 रुपये खाने के भी शामिल हैं।

देहरादून से हरिद्वार तक चेयर कार का किराया 540 रुपये है, इसमें 142 रुपये खाने के शामिल हैं। जबकि जबकि एग्जीक्यूटिव क्लास का किराया 955 रुपये है। देहरादून से मुरादाबाद तक का चेयर कार का किराया 715 रुपये है, इसमें 101 रुपये खाने के होंगे। जबकि एग्जीक्यूटिव क्लास का किराया 1,370 है।

वॉल्वो बस से कम है किराया

देहरादून से बरेली तक चेयर कार का किराया 860 रुपये है, इसमें 101 रुपये खाने के शामिल हैं। जबकि एग्जीक्यूटिव क्लास का किराया 1,660 रुपये है।

वंदे भारत का किराया इस रूट पर चलने वाली वॉल्वो बस से कम है। यह ट्रेन देहरादून से लखनऊ आठ घंटे 15 मिनट में पहुंचेगी। जबकि बस 11 से 12 घंटे में लखनऊ पहुंचती हैं। दून-लखनऊ वंदे भारत एक्सप्रेस सप्ताह में सोमवार को छोड़ अन्य सभी दिन चलेगी। यह ट्रेन दोपहर दो बजकर 25 मिनट पर देहरादून से चलेगी और रात दस बजकर 40 मिनट पर लखनऊ पहुंच जाएगी।

देहरादून से वंदे भारत (22546) के संचालन का समय

  • स्टेशन, समय
  • देहरादून, 14:25
  • हरिद्वार, 15:31
  • मुरादाबाद, 17:45
  • बरेली, 19:05
  • लखनऊ, 22:40

लखनऊ से वंदे भारत (22545) के संचालन का समय

  • स्टेशन, समय
  • लखनऊ, 05:15
  • बरेली, 08:35
  • मुरादाबाद, 09:57
  • हरिद्वार, 12:15
  • देहरादून, 13:35

जून में आएगी देहरादून-सहारनपुर रेल लाइन सर्वे की रिपोर्ट

देहरादून से सहारनपुर के बीच सीधी ट्रेन चलाने की तैयारी में रेलवे जुटा हुआ है। देहरादून-सहारनपुर रेल लाइन के सर्वे का कार्य चल रहा है। सर्वे करने वाली कंपनी जून में रेलवे बोर्ड को रिपोर्ट सौंपेगी। इसके बाद बोर्ड की स्वीकृति के बाद देहरादून-सहारनपुर रेल लाइन का कार्य शुरू होगा। यह रेल लाइन करीब 90 किमी लंबी होगी। इसके बनने के बाद देहरादून से सहारनपुर डेढ़ घंटे में पहुंचा जा सकेगा।

मुरादाबाद मंडल के मंडल रेल प्रबंधक राजकुमार सिंह शनिवार को देहरादून रेलवे स्टेशन पहुंचे। यहां उन्होंने रेल भूमि विकास प्राधिकरण (आरएलडीए) की ओर से रेलवे की भूमि पर बनाए गए होटल का उद्घाटन किया। रेलवे ने होटल को ले रोई कंपनी को लीज पर दिया है।

कंपनी अगले 40 वर्ष तक होटल का संचालन करेगी। होटल में रेस्तरां आदि की सुविधा उपलब्ध है। डीआरएम राजकुमार सिंह ने कहा कि रेलवे यात्रियों की सुविधाओं पर विशेष ध्यान दे रहा है। जल्द ही तीन नंबर प्लेटफार्म पर यात्री शेड लगाए जाएंगे। हरिद्वार-देहरादून के बीच ट्रेन की गति बढ़ाने पर वन विभाग से वार्ता चल रही है।

देहरादून-हरिद्वार के बीच दोहरी लाइन बिछाने पर विचार-विमर्श चल रहा है। इस दौरान वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सुधीर सिंह, आरएलडीए के महाप्रबंधक मोहित कुमार, संयुक्त महाप्रबंधक ओपी देशवाल, वरिष्ठ मंडल इंजीनियर अनुपम चाहर, मुख्य वाणिज्य निरीक्षक एसके अग्रवाल, प्रभारी स्टेशन अधीक्षक विपुल नौटियाल आदि मौजूद रहे।

गंगोत्री-यमुनोत्री रेल मार्ग का सर्वे गतिमान

गंगोत्री-यमुनोत्री रेल मार्ग के सर्वे का कार्य जारी है। मंडल रेल प्रबंधक राजकुमार सिंह ने बताया कि सर्वे में कहां स्टेशन, पुल व टनल बनाई जाएंगी। इन स्थानों का चयन किया जाएगा। कहां-कहां रेल को जमीन की आवश्यकता होगी, निर्माण कार्य में किस तरह की कठिनाई आएगी, इसकी जानकारी सर्वे रिपोर्ट में दी जाएगी। सर्वे पूरा होने के बाद रेलवे निर्माण कार्य के लिए निविदा आमंत्रित करेगा।

दून से अयोध्या के बीच जल्द चल सकती है ट्रेन

देहरादून से अयोध्या के बीच जल्द ट्रेन का संचालन हो सकता है। अभी तक दून से अयोध्या के लिए कोई ट्रेन नहीं है। मंडल रेल प्रबंधक राजकुमार सिंह ने बताया कि उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से अन्य ट्रेनें चलाने की डिमांड आ रही है। कई मार्गों पर चर्चा हुई है, लेकिन अभी तक कुछ निर्णय नहीं हुआ है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।