विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 29, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

विकास कार्यों में अमल पर उत्तराखंड पीछे: वेंकैया नायडू

By BhanuEdited By:
Published: Thu, 29 Jun 2017 10:05 AM (IST)Updated: Thu, 29 Jun 2017 04:51 PM (IST)

सूचना एवं प्रसारण मंत्री एम वेंकैया नायडू ने दूरदर्शन केंद्र के भवन के लोकार्पण साथ आकाशवाणी केंद्र का उद्घाटन किया। ...और पढ़ें

विकास कार्यों में अमल पर उत्तराखंड पीछे: वेंकैया नायडू
विकास कार्यों में अमल पर उत्तराखंड पीछे: वेंकैया नायडू

देहरादून, [जेएनएन]: केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री एम वेंकैया नायडू ने देहरादून में दूरदर्शन केंद्र के नए भवन के लोकार्पण साथ ही आकाशवाणी केंद्र का उद्घाटन किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि आकाशवाणी केंद्र से क्षेत्रीय भाषाओं को बढ़ावा दिया जाएगा। उन्होंने विकास कार्यों में अमल पर उत्तराखंड की स्थिति पर चिंता भी जाहिर की। 

उन्होंने कहा कि उत्तराखंड राज्य बनने के बाद से यहां आकाशवाणी केंद्र की मांग चली आ रही थी। जब निशंक मुख्यमंत्री थे, तब इसके लिए भूमि का आवंटन हो गया था, लेकिन किन्हीं कारणों से आकाशवाणी की शुरुआत नही हो स्की। 

अब लोगो की ये मांग पूरी हो गयी है। खास बात ये है कि आकाशवाणी पर लोगो के लिए गढ़वाली, कुमाउनी व जौनसारी समेत तमाम क्षेत्रीय भाषाओं में कार्यकम प्रस्तुत किए जाएंगे। इस दौरान केंद्रीय मंत्री ने क्षेत्रीय भाषा को आगे बढाने पर बल दिया। उनके साथ मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, सांसद रमेश पोखरलियाल निशंक, कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक,  सांसद राज्य लक्ष्मी शाह भी मौजूद थीं। 

बाद में अधिकारियों के साथ बैठक में उन्होंने कहा कि केंद्र की योजनाओं में अमल पर उत्तराखंड की प्रगति संतोषजनक नहीं है। विकास कार्यों में अमल पर उत्तराखंड पीछे है। प्रेजेंटेशन के दौरान उन्होंने योजनाओं में तेजी लाने के अफसरों को निर्देश दिए। 

उन्होंने कहा कि पीएम ने नई पद्यति की शुरुआत की। राज्यों को अपना प्रस्ताव तैयार करना होगा। स्टेट एक्शन प्लान सबसे सही है। राज्यों का तीन साल का प्लान एक साथ स्वीकृत है। विकास के लिए केंद्र और राज्य का साथ चलना जरूरी है।

उन्होंने कहा कि मलिन बस्ती शब्द ठीक नहीं है। स्लम्स के लिए कुछ अलग होना चहिए। उत्तराखंड के सभी शहर ओडीएफ करने का राज्य सरकार ने वायदा किया है। फ्री डीटीएच सर्विसेज के तहत दूरस्थ क्षेत्रों तक भी डिश पहुंचे। दूरदर्शन में एक साल में परिवर्तन नजर आना चाहिए। 

यह भी पढ़ें: परिसंपत्तियों के बंटवारे को जुलाई में मिलेंगे योगी और त्रिवेंद्र

यह भी पढ़ें: विधायक निधि बढ़ाने की जगह किसानों का कर्ज हो माफ

यह भी पढ़ें: उत्तराखंडः जिलों में होंगे मंत्रियों के जनता दर्शन कार्यक्रम

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।