Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 21, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    विजिलेंस को मिला घोटाले के आरोपी मृत्युंजय मिश्रा के बैंक खातों का हिसाब

    By BhanuEdited By:
    Updated: Thu, 21 Feb 2019 09:30 AM (IST)

    उत्तराखंड आयुर्वेद विश्वविद्यालय में एक करोड़ के घोटाले में फंसे निलंबित कुलसचिव के बैंक खातों का हिसाब विजिलेंस को मिल गया है। ...और पढ़ें

    विजिलेंस को मिला घोटाले के आरोपी मृत्युंजय मिश्रा के बैंक खातों का हिसाब
    विजिलेंस को मिला घोटाले के आरोपी मृत्युंजय मिश्रा के बैंक खातों का हिसाब

    देहरादून, जेएनएन। उत्तराखंड आयुर्वेद विश्वविद्यालय में एक करोड़ के घोटाले में फंसे निलंबित कुलसचिव के बैंक खातों का हिसाब विजिलेंस को मिल गया है। विजिलेंस एक-एक खाते की डिटेल का मिलान कर इस मामले में जल्द आयकर एक्सपर्ट की मदद लेगी। इसके बाद ही आय से अधिक संपत्ति का मुकदमा दर्ज करने पर निर्णय लिया जाएगा। 

    विजिलेंस ने तीन दिसंबर 2018 को आयुर्वेद विश्वविद्यालय के निलंबित कुलसचिव मृत्युंजय मिश्रा को एक करोड़ के घोटाले के आरोप में गिरफ्तार किया था। तब से मिश्रा सुद्धोवाला जेल में बंद है। 

    विजिलेंस के एसएसपी सेंथिल अबूदई ने बताया कि शीतकाल अवकाश के बाद कोर्ट खुलने पर बुधवार को जमानत अर्जी लगाई गई थी, मगर अर्जी पर सुनवाई नहीं हो पाई। उन्होंने बताया कि मिश्रा और परिजनों के करीब 12 खातों की डिटेल विजिलेंस को मिल गई है। इन खातों में जमा, ट्रांसफर हुई रकम का मिलान किया जा रहा है। 

    इसके अलावा आयुर्वेद विवि को कंप्यूटर और इलेक्ट्रॉनिक उपकरण की आपूर्ति करने वाली क्रिएटिव वल्र्ड सोलेशन की नूतन रावत, अमेजन की शिल्पा त्यागी के खातों का भी मिश्रा के खातों से मिलान किया जा रहा है। 

    उन्होंने कहा कि खातों के मिलान के बाद यदि रकम आय से अधिक संपत्ति में आएगी तो आयकर विभाग की मदद ली जाएगी। इसके बाद ही आय से अधिक संपत्ति का मुकदमा दर्ज किया जा सकता है।

    यह भी पढ़ें: खुलासा: मृत्युंजय मिश्रा की पत्‍नी के नाम करोंड़ों के प्‍लाट, जानिए

    यह भी पढ़ें: मृत्युंजय मिश्रा के विदेश दौरों का खंगाला जा रहा है रिकार्ड