Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    देहरादून के विकासनगर में पूर्व पंचायत सदस्य ने आदमी को बुरी तरह पीटा, जांच में जुटी पुलिस

    Updated: Sat, 01 Aug 2026 11:49 AM (IST)

    विकासनगर में पूर्व जिला पंचायत सदस्य मोहम्मद राशिद पहलवान ने एक व्यक्ति को सेंट्रल होपटाउन बुलाकर बुरी तरह पीटा, जिससे उसे गंभीर चोटें आईं। ...और पढ़ें

    इस तस्वीर का उपयोग सांकेतिक रूप में किया गया है।

    इस तस्वीर का उपयोग सांकेतिक रूप में किया गया है।

    HighLights

    1. पूर्व जिला पंचायत सदस्य मोहम्मद राशिद पहलवान ने की मारपीट

    2. विकासनगर के सेंट्रल होपटाउन में व्यक्ति को बुरी तरह पीटा

    3. पीड़ित की तहरीर पर सहसपुर कोतवाली में मुकदमा दर्ज

    जागरण संवाददाता, विकासनगर। सहसपुर कोतवाली अंतर्गत सेंट्रल होपटाउन में पूर्व जिला पंचायत सदस्य ने एक व्यक्ति के साथ जमकर मारपीट की। पीड़ित पक्ष की ओर से मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

    कोतवाली सहसपुर में प्रमोद कुमार व अरुण कुमार पुत्रगण सीताराम साह शंकरपुर हुकुमतपुर ने दी तहरीर में कहा कि पूर्व जिला पंचायत सदस्य मोहम्मद राशिद पहलवान निवासी रामपुर ने उसे प्लाट पर सेन्ट्रल होपटाउन में बुलाया और वहां पर बुलाकर कुछ और लोगों के साथ गाली गलौज की और बुरी तरह से पीटा।

    साथ ही जान से मारने की धमकी दी। उसे मारपीट के दौरान काफी गहरी चोट आयी। कोतवाल प्रदीप सिंह रावत के अनुसार मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।