Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    विकासनगर के कल्याणपुर में गोलीकांड, एक की मौत, महिला गंभीर घायल

    Updated: Thu, 23 Jul 2026 01:13 PM (IST)

    विकासनगर के कल्याणपुर में बंद कमरे में गोली चलने से एक व्यक्ति की मौत हो गई और एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। पुलिस प्रेम प्रसंग या लेन-देन सहित सभ ...और पढ़ें

    सभी पहलुओं पर पुलिस कर रही जांच. Jagran

    सभी पहलुओं पर पुलिस कर रही जांच. Jagran

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, विकासनगर। कोतवाली विकासनगर अंतर्गत कल्याणपुर में बुधवार सुबह करीब सवा 10 बजे बंद कमरे में गोलीकांड हुआ। जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गयी, जबकि महिला गंभीर घायल हो गयी।

    पुलिस की प्रथम दृष्टया जांच में लग रहा है कि व्यक्ति ने तमंचे से किराए पर रहने वाली दो बच्चों की मां को पहले गोली मारकर गंभीर घायल कर दिया, फिर खुद को भी गोली मार ली, क्योंकि तमंचा व्यक्ति के शव के पास ही पड़ा था।

    गंभीर घायल महिला को उप जिला चिकित्सालय विकासनगर से हायर सेंटर रेफर किया गया। पूरा घटनाक्रम बंद कमरे में होने की वजह से दरवाजा तोड़कर अंदर घुसी पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोरचरी भिजवाया है। गोलीकांड के पीछे मामला प्रेम प्रसंग का है या लेन देन का या कुछ और है, पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है। पुलिस ने मौके से तमंचा, दो खोखे व एक जिंदा कारतूस बरामद किए हैं।

    लगातार आना जाना

    त्यूणी तहसील से सटे उत्तरकाशी के बंगाण क्षेत्र की भूटाणू ग्राम निवासी संगीता नेगी पत्नी प्रीतम नेगी पिछले पांच छह साल से विकासनगर कोतवाली क्षेत्र के कल्याणपुर में किराए पर रहती है। महिला के दो बच्चे पास के एक स्कूल में पढ़ते हैं। महिला का पति प्रीतम सिंह गांव के ही डाकघर में डाकपाल है। महिला संगीता नेगी के घर पर कमलेश चौहान 40 पुत्र दौलत सिंह निवासी हयो टगरी चकराता का लगातार आना जाना रहता था। कमलेश चौहान का पहली पत्नी से तलाक हो चुका है।

    बुधवार सुबह करीब सवा 10 बजे कमलेश चौहान कल्याणपुर में संगीता नेगी के घर पर आया। उस समय संगीता घर के बाहर कपड़े सुखा रही थी। फिर दोनों अंदर चले गए और कमरा अंदर से बंद कर लिया। दोनों के बीच तीखी बहस शुरू हो गयी। दोनों के बीच हुए झगड़े की आवाज मकान मालिक व पड़ोसियों ने सुनी। जिस पर मकान मालिक रविंद्र बिष्ट ने पहले संगीता को फोन किया, लेकिन उसने फोन नहीं उठाया, तब नीचे रहने वाली दूसरी किराएदार को फोन किया और ऊपर संगीता के कमरे पर जाने को कहा। नीचे रहने वाली किराएदार जब ऊपर संगीता के कमरे पर गयी तो अंदर कमरा बंद था।

    खबरें और भी

    इसी दौरान उसने गोली चलने की आवाज सुनी और कमरे के अंदर का माहौल शांत हो गया। जिस समय घटना हुई, संगीता के दोनों बच्चे स्कूल गए हुए थे। कमरे से कोई आहट न देख मकान मालिक ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर सीओ विवेक कुटियाल, कोतवाल राजीव रौथाण, एसएसआई शिशुपाल राणा, बाजार चौकी प्रभारी अर्जुन गुसाईं मय पुलिस बल के मौके पर पहुंचे और दरवाजा तोड़कर अंदर देखा तो पुलिस के पैरों तले की जमीन खिसक गयी।

    संगीता व कमलेश लहुलुहान हालत में पड़े थे। दोनों के सिरों पर गोली लगी थी। पुलिस ने जब चेक किया तो कमलेश चौहान की मौके पर ही मौत हो चुकी थी, कमलेश के पास ही तमंचा पड़ा था, संगीता की सांसें चलने पर पुलिस ने उसे अस्पताल पहुंचाया और उसके पति को पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी। फील्ड यूनिट ने मौके पर आकर फोरेसिंक जांच की व साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर मोरचरी भिजवाया। कोतवाल राजीव रौथाण के अनुसार पूरे घटनाक्रम की हर पहलू पर जांच की जा रही है। घायल महिला के होश में आने का इंतजार किया जा रहा है, जिसके बाद ही घटना के पीछे की वजह ज्ञात हो सकेगी।