Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 08, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    विकासनगर: नेवी में सेलर की होटल में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, पंजाब का रहने वाला था मृतक; खुदकुशी की आशंका

    By Jagran NewsEdited By: riya.pandey
    Updated: Sun, 08 Oct 2023 08:28 AM (IST)

    इंडियन नेवी में सेलर के पद पर तैनात सौरव शर्मा ने बीते शुक्रवार को होटल नीरज पैलेस चकराता रोड विकासनगर में कमरा बुक कराया। शुक्रवार सुबह 11 बजे वह होट ...और पढ़ें

    विकासनगर: नेवी में सेलर की होटल में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
    विकासनगर: नेवी में सेलर की होटल में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

    HighLights

    1. नेवी में सेलर की होटल में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
    2. होटल के कमरे में पंखे से लटका मिला युवक
    3. प्रथम दृष्टया जांच में पता चला आत्महत्या का मामला

    जागरण संवाददाता, विकासनगर। नगर के एक होटल में नेवी में कार्यरत सेलर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मूल रूप से पंजाब निवासी व्यक्ति के शव को पुलिस ने मोर्चरी में रखवाया है और स्वजन को सूचना दे दी है। स्वजन के आने के बाद ही पुलिस पोस्टमार्टम कराएगी। पुलिस की प्रथम दृष्टया जांच में मामला आत्महत्या का बताया जा रहा है।

    विकासनगर में एक होटल में बुक किया था कमरा

    इंडियन नेवी में सेलर के पद पर तैनात सौरव शर्मा (22) पुत्र प्रवीण कुमार निवासी महाराजपुर पोस्ट जरौली जिला गुरदासपुर (पंजाब) ने बीते शुक्रवार को होटल नीरज पैलेस चकराता रोड विकासनगर में कमरा बुक कराया। शुक्रवार सुबह 11 बजे वह होटल के कमरे में गया। उसके बाद से वह बाहर नहीं आया। शनिवार को होटल कर्मियों ने इसकी सूचना चौकी बाजार को दी। बताया कि होटल के कमरे में ठहरे व्यक्ति को आवाज देकर उठाने का प्रयास किया गया, लेकिन उसने दरवाजा नहीं खोला।

    होटल के कमरे में पंखे पर लटका मिला सौरव

    कोतवाल संजय कुमार के निर्देश पर चौकी प्रभारी बाजार विवेक भंडारी मय पुलिस बल के होटल पहुंचे और होटल के कर्मचारियों की मदद से कमरे का दरवाजा खुलवाया। कमरे के अंदर सौरव पंखे पर बेडशीट का फंदा बनाकर लटके हुए थे। पुलिस ने होटल कर्मचारियों की मदद से उसे नीचे उतारा। पुलिस ने सौरभ के स्वजन को घटनाक्रम की सूचना दी।

    यह भी पढ़ें - Amit Shah Uttarakhand Visit: शाह के दौरे को लेकर यातायात था डायवर्ट, काफिले के रूट को जीरो जोन किया गया घोषित

    नेवी नगर मुंबई में नेवी में सेलर के पद पर तैनात था मृतक

    चौकी प्रभारी बाजार के अनुसार, सौरव नेवी में नेवी नगर मुंबई में सेलर के पद पर तैनात था। वह यहां पर किस काम से आया, यह स्पष्ट नहीं हो सका है। फोन पर स्वजन ने बताया कि सौरव की मुंबई की फ्लाइट थी, लेकिन वह विकासनगर में कैसे आ गया।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें - Vanatara Case: वनतंरा प्रकरण में मित्र से सवाल-जवाब का थमा सिलसिला, 20 अक्टूबर को तय की गई अगली गवाही की तारीख