Vivah Muhurat 2026: बैंड बाजा बरात के लिए इस वर्ष मिलेंगे 48 मुहूर्त, मकर संक्रांति से शुरू होंगे मांगलिक कार्य
इस वर्ष विवाह और मांगलिक कार्यों के लिए कुल 48 शुभ मुहूर्त उपलब्ध हैं, जिनकी शुरुआत 14 जनवरी को मकर ...और पढ़ें

सांकेतिक तस्वीर।
HighLights
इस वर्ष विवाह के लिए कुल 48 शुभ मुहूर्त।
मकर संक्रांति 14 जनवरी से मांगलिक कार्य शुरू।
खरमास और चातुर्मास में विवाह कार्य रहेंगे स्थगित।
सुमित थपलियाल, जागरण देहरादून: विवाह और मांगलिक कार्यों के लिए इस वर्ष 48 दिन शुभ मुहूर्त रहेंगे। 14 जनवरी को मकर संक्रांति से मांगलिक कार्य शुरू हो जाएंगे।
इस बार जनवरी में तीन, फरवरी में सात, मार्च में चार, अप्रैल में छह, मई में चार, जुलाई में पांच, अक्टूबर में एक, नवंबर में पांच और दिसंबर में छह दिन मांगलिक कार्य के लिए शुभ माने जा रहे हैं।
इसके लिए लोग मकर संक्रांति और बसंत पंचमी के लिए पंडितों को फोन कर रहे हैं। इसके अलावा अधिकांश वेडिंग प्वाइंट होटलों में भी दोनों तिथियों के लिए फुल हैं।

बीते वर्ष दिसंबर को खरमास शुरू हो गया था। 14 जनवरी को सूर्य देव मकर राशि में गोचर करेंगे। इसी दिन खरमास भी खत्म होगा। उत्तराखंड ब्राह्मण महासभा में सलाहकार आचार्य विजेंद्र प्रसाद ममगाईं के अनुसार उत्तरायण देवताओं का दिन होता है।
14 को मकर संक्रांति से विवाह, सगाई, मुंडन, नामकरण, जनेऊ जैसे धार्मिक कार्य शुरू हो जाते हैं। भगवान भास्कर का धनु व मीन राशि पर संचरण ज्योतिषशास्त्र में खरमास कहा गया है।धनु व मीन राशि का स्वामी बृहस्पति को माना जाता है।
ये मांगलिक कार्य संग विवाह आदि के कारक माने जाते हैं। आचार्य सुभाष जोशी का कहना है कि 12 महीने में खरमास दो बार होता है। इसमें प्रथम मध्य दिसंबर से मध्य जनवरी जबकि दूसरा मध्य मार्च से मध्य अप्रैल तक रहता है। विवाह लग्न इस बार काफी हैं।
17 मई से पांच जून तक तक खरमास
17 मई से खरमास शुरू होगा जो 15 जून तक रहेगा। इस बीच विवाह के मुहूर्त नहीं होंगे। वहीं, 25 जुलाई से 20 नवंबर तक चातुर्मास के चलते अबूझ मूहुर्त छोड़कर मांगलिक कार्यों पर विराम रहेगा।
ये हैं मांगलिक कार्य के दिन
- जनवरी- 14, 15,
- फरवरी- 4, 5 10, 20, 21, 24, 25
- मार्च- 9, 10, 11, 12
- अप्रैल- 14, 20, 21, 26, 29, 30
- मई- 4, 5, 7, 10
- जून- 19, 20, 22, 23, 24, 26, 27, 29
- जुलाई: 3,6, 7, 8, 11
- अक्टूबर: 20
- नवंबर: 21, 22, 24, 25, 26
- दिसंबर: 2,4,5, 10, 11, 12
मांगलिक कार्यों से जुड़े कारोबारियों में उत्साह
देहरादून शहर की बात करें तो इस समय करीब 150 छोटे, जबकि 75 बड़े होटल, वेडिंग प्वाइंट हैं। छोटे होटल, वेडिंग प्वाइंट में व्यक्तियों के रहने की क्षमता 100 से 200 जबकि बड़े में 500 से अधिक रहती है। जिनमें शादी, सगाई, मुंडन आदि समारोह होते हैं।
- दून वैली होटल एसोसिएशन के सचिव पंकज गुप्ता का कहना है कि इन दिनों सीजन है तो होटल वैसे भी फुल हैं।
- मकर संक्रांति के लिए भी अधिकांश होटल वेडिंग हाल में बुकिंग पहुंची हैं।
वहीं, सोना चांदी के दाम आगे और अधिक ना बढ़े इसलिए ज्वेलर्स की दुकानों पर भी लोग एडवांस बुकिंग दे रहे हैं। मकर संक्रांति के दिन जैसे जैसे नजदीक आ रहे हैं विवाह और मांगलिक कार्यों से जुड़े फूल, डेकोरेशन, पार्लर, बैंड पार्टी, कैटरिंग आदि कारोबारियों के चेहरे पर भी खुशी नजर आने लगी है।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।