Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 04, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    मसूरी की सर्द हवाओं से दून में बढ़ी ठंड, कोहरे की चेतावनी

    By BhanuEdited By:
    Updated: Tue, 04 Dec 2018 08:47 PM (GMT+05:30)

    देवभूमि में मौसम का मिजाज करवट ले रहा है। धीरे-धीरे ठंड बढ़ने लगी है। मसूरी की सर्द हवाओं से दून में सुबह एवं शाम को ठंड एकाएक बढ़ गई है। ...और पढ़ें

    मसूरी की सर्द हवाओं से दून में बढ़ी ठंड, कोहरे की चेतावनी
    मसूरी की सर्द हवाओं से दून में बढ़ी ठंड, कोहरे की चेतावनी

    देहरादून, जेएनएन। देवभूमि में मौसम का मिजाज करवट ले रहा है। धीरे-धीरे ठंड बढ़ने लगी है। मसूरी की सर्द हवाओं से दून में सुबह एवं शाम को ठंड एकाएक बढ़ गई है। उधर, चारधाम में पारा शून्य से नीचे चला गया है। 

    राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, अगले 24 घंटों में मैदानी क्षेत्र में कहीं-कहीं सुबह के समय गहरा कोहरा छाए रहने की संभावना है। राज्य का मौसम शुष्क रहेगा। पहाड़ी इलाकों में कहीं-कहीं हल्के बादल छाए रह सकते हैं। दून का अधिकतम एवं न्यूनतम तापमान 24 व नौ डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। 

    मंगलवार को गढ़वाल व कुमाऊं के पर्वतीय जनपदों में धूप खिली रही। वहीं, देहरादून व बागेश्वर में में बादल छाए रहे। अन्य इलाकों में दोपहर में बादल छंटने से चटख धूप खिली। केदारनाथ में न्यूनतम पारा शून्य के आसपास रिकॉर्ड किया गया। दून का अधिकतम तापमान 25.1 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 9.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। उधर, मसूरी का अधिकतम एवं न्यूनतम तापमान क्रमश: 13.4 व 4.5 डिग्री सेल्सियस रहा।

    यह भी पढ़ें: देहरादून और मसूरी में सुबह-शाम ठंड में हुआ इजाफा

    यह भी पढ़ें: उत्तराखंड में करवट बदलेगा मौसम, चारधाम की चोटियों में हिमपात के आसार

    यह भी पढ़ें: उत्तराखंड में ठंड की परीक्षा लेगा मौसम, मैदानी क्षेत्रों में कोहरे की चेतावनी

    खबरें और भी