Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 04, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    उत्तराखंड में मौसम ने फिर बदली करवट, छाए बादल; बर्फबारी के आसार

    By Sunil NegiEdited By:
    Updated: Sat, 04 Feb 2017 08:11 AM (GMT+05:30)

    उत्‍तराखंड में मौसम का मिजाज फिर बदला है। आसमान में बादल छाए गए हैं। ऊंची चोटियों पर बर्फबारी के आसार बन गए हैं। वहीं, ठंड बढ़ गई है। ...और पढ़ें

    उत्तराखंड में मौसम ने फिर बदली करवट, छाए बादल; बर्फबारी के आसार
    उत्तराखंड में मौसम ने फिर बदली करवट, छाए बादल; बर्फबारी के आसार

    देहरादून, [जेएनएन]: उत्तराखंड में मौसम फिर एक बार करवट बदली है। सूबे में उमड़े बादलों ने इसके संकेत भी दे दिए हैं। मौसम विभाग के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ के असर के फलस्वरूप राज्य में शनिवार शाम से बारिश और बर्फबारी के आसार बन रहे हैं। यह सिलसिला छह फरवरी तक जारी रह सकता है।

    तीन-चार दिन शांत रहने के बाद मौसम ने फिर पलटी मारी है। इस मर्तबा मेघों के ठीकठाक बरसने की संभावना जताई जा रही है। मौसम विज्ञान केंद्र, देहरादून के निदेशक विक्रम सिंह बताते हैं कि पश्चिमी विक्षोभ के चलते यह आसार बने हैं।

    यह भी पढ़ें: मौसम ने बदली करवट, ऊंची पहाड़ियों पर हुआ हिमपात

    शनिवार को आसमान मुख्यत: साफ रहने से लेकर आमतौर पर बादल छाये रहेंगे। शाम अथवा रात से गढ़वाल एवं कुमाऊं क्षेत्र में कहीं-कहीं हल्की वर्षा और 3000 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फवारी हो सकती है।

    यह भी पढ़ें: नई टिहरी में सर्दी से नहीं मिल पा रही राहत

    उन्होंने बताया कि पांच फरवरी को ऊधमसिंहनगर को छोड़ राज्य के लगभग सभी हिस्सों में हल्की से मध्यम वर्षा और चोटियों पर ठीकठाक बर्फबारी की संभावना है। बारिश और हिमपात का क्रम छह फरवरी की सुबह अथवा दोपहर तक बना रहने की संभावना है।

    PICS: केदारनाथ में समेत चारों धामों में बर्फबारी, ठंड बढ़ी

    उन्होंने बताया कि सात फरवरी से नौ तक मौसम साफ रहेगा। लेकिन, नौ फरवरी की रात से 10 फरवरी तक फिर हल्की वर्षा व बर्फबारी हो सकती है। इस सिस्टम को मॉनीटर किया जा रहा है।

    यह भी पढ़ें: उत्तराखंड के 150 गांव बर्फ से लकदक, राज्यभर में बढ़ी ठिठुरन

    खबरें और भी