Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 02, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    उत्तराखंड में मौसम के तेवर हो सकते हैं और भी तल्ख, बर्फबारी के आसार

    By Edited By:
    Updated: Sun, 03 Mar 2019 08:22 PM (IST)

    देहरादून में दिनभर बादल छाये रहने के बाद शाम को हल्की बारिश हुई। जिससे अधिकतम तापमान सामान्य से रिकॉर्ड सात डिग्री नीचे लुढ़क गया। ...और पढ़ें

    उत्तराखंड में मौसम के तेवर हो सकते हैं और भी तल्ख, बर्फबारी के आसार
    उत्तराखंड में मौसम के तेवर हो सकते हैं और भी तल्ख, बर्फबारी के आसार

    देहरादून, जेएनएन। उत्तराखंड में मौसम लगातार करवट बदल रहा है। उच्च हिमालय में चोटियों पर बर्फबारी जारी है। देहरादून में दिनभर बादल छाये रहने के बाद शाम को हल्की बारिश हुई। जिससे अधिकतम तापमान सामान्य से रिकॉर्ड सात डिग्री नीचे लुढ़क गया। मसूरी में भी देर शाम को बारिश शुरू होने से समूचा इलाका कड़ाके की ठंड की चपेट में है। उधर, बदरीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री के साथ ही चमोली में औली, हेमकुंड व फूलों की घाटी में दोपहर बाद हिमपात शुरू हो गया। हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर के साथ ही पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश हो रही है।मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को मौसम का मिजाज और तल्ख हो सकता है। इस दौरान तीन हजार मीटर की ऊंचाई तक बर्फबारी की संभावना है।

    शनिवार को प्रदेश के ज्यादातर भाग में सुबह से ही घने बादल छाए रहे और दोपहर बाद से रुक-रुक कर बारिश हो रही है। फरवरी के बाद अब मार्च में भी मौसम उत्तराखंड को राहत देने के मूड में नहीं है। 

    इस बीच सीमा सड़क संगठन ने गंगोत्री हाईवे पर हर्षिल से आगे यातायात बहाल कर दिया है, लेकिन गंगोत्री के पास सड़क अब भी बंद है। यमुनोत्री हाईवे भी फूलचट्टी के पास बाधित है। कुमाऊं में भी मौसम का मिजाज बदल रहा है। पिथौरागढ़ व बागेश्वर जिले में ऊंची चोटियों पर हिमपात के साथ ही पूरे क्षेत्र में शीतलहर से ठिठुर रहा है। बर्फबारी के चलते बंद थल-मुनस्यारी मोटर मार्ग पांचवे दिन भी नहीं खोला जा सका। 

    यह भी पढ़ें: उत्तराखंड की पहाड़ियो ने ओढ़ी बर्फ की चादर, 11 साल बाद टूटा ये रिकॉर्ड

    यह भी पढ़ें: अल्‍मोड़ा में बर्फबारी ने बढ़ाई दुश्वारी, कई जगह आवागमन ठप; पढ़िए पूरी खबर

    खबरें और भी