विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 15, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Weather Update: सर्द हवाओं ने बढ़ाई ठिठुरन, उत्तराखंड में कैसा रहेगा आज का मौसम; IMD का लेटेस्ट अपडेट

Published: Sun, 15 Dec 2024 08:19 AM (IST)

Weather Update उत्तराखंड में मौसम शुष्क बना हुआ है लेकिन पहाड़ों में पाला और मैदानी क्षेत्र में कोहरा छाने से ...और पढ़ें

Weather Update: प्रस्तुतीकरण के लिए सांकेतिक फोटो का उपयोग किया गया है।
Weather Update: प्रस्तुतीकरण के लिए सांकेतिक फोटो का उपयोग किया गया है।

HighLights

  1. सुबह-शाम कड़ाके की ठंड बरकरार
  2. रात को पाला और सुबह हल्का कोहरा परेशानी बढ़ा सकता है

जागरण संवाददाता, देहरादून। उत्तराखंड में मौसम शुष्क बना हुआ है, लेकिन पहाड़ों में पाला और मैदानी क्षेत्र में कोहरा छाने से दुश्वारियां बनी हुई हैं। दून समेत मैदानी क्षेत्रों में दिन में हल्की धूप के बीच सर्द हवाएं चलने से ठिठुरन बढ़ गई है।

मौसम विभाग के अनुसार, आज दून में सुबह हल्के से मध्यम कोहरा छाया रह सकता है। दिन में आसमान साफ रहने के आसार हैं। प्रदेश के अन्य जिलों में मौसम शुष्क बना रहने का अनुमान है। हालांकि, रात को पाला और सुबह हल्का कोहरा परेशानी बढ़ा सकता है।

दून में शनिवार को सुबह हल्की धुंध छाई रही। इसके बाद धूप खिल गई, लेकिन दिनभर हल्की हवाएं चलने से कंपकंपी महसूस की गई। दून में सुबह-शाम कड़ाके की ठंड का प्रकोप जारी है। न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस कम बना हुआ है। वहीं, पाला गिरने से रातें सर्द बनी हुई हैं। पर्वतीय क्षेत्रों में बीते कुछ दिनों में पारे में कुछ इजाफा जरूर हुआ है, लेकिन सुबह-शाम कड़ाके की ठंड बरकरार है।

आज प्रदेश में शुष्क रहने के आसार

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार, आज प्रदेशभर में मौसम शुष्क बना रह सकता है। पर्वतीय क्षेत्रों में पाला और मैदानी इलाकों में कहीं-कहीं धुंध और कोहरा छाया रह सकता है। इसके साथ ही अगले कुछ दिनों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में और गिरावट आ सकती है।

शहर, अधिकतम, न्यूनतम

  • देहरादून, 24.6, 4.8
  • ऊधमसिंह नगर, 21.7, 2.4
  • मुक्तेश्वर, 19.4, 4.7
  • नई टिहरी, 19.1, 5.0

कड़ाके की ठंड में नगर निगम ने कसी कमर

अल्मोड़ा। जिला मुख्यालय में अब सुबह शाम कड़ाके की ठंड पड़ रही है। रात में पारा शून्य तक पहुंच रहा है। ऐसे में राहगीरों और बेसहारा लोगों को ठंड से राहत देने को नगर निगम ने भी कमर कस ली है। निगम की ओर से नगर के 17 स्थानों पर अलाव जलाए जा रहे हैं। दिसंबर में इन दिनों अब सुबह शाम ठंड बढ़ रही है। हालांकि दिन में गुनगुनी धूप खिलने से राहत है। लेकिन सुबह और शाम पड़ रही ठंड के बीच लोगों को राहत देने के लिए नगर निगम प्रशासन ने अलाव जलाने शुरू कर दिए हैं।

सफाई निरीक्षक लक्ष्मण भंडारी ने बताया कि नगर के केएमओयू स्टेशन, टैक्सी स्टैंड तिराहा, चौघानपाटा, जाखनदेवी, लक्ष्मेश्वर, धार की तुनी, एनटीडी, थाना बाजार, मल्ली बाजार, दल्ला चौराहा राजपुर, बाजार क्षेत्र, मल्ली बाजार, पल्टन बाजार, गंगोला मोहल्ला, सांई बाबा मंदिर के पास, चिल्ड्रन पार्क एनटीडी के समीप अलाव जलाए जा रहे हैं।

ये भी पढ़ेंः UP Weather Update: यूपी में पछुआ बयार संग बढ़ी ठंड की मार, गोरखपुर में न्यूनतम तापमान 5.9 डिग्री सेल्सियस नीचे

ये भी पढ़ेंः शक ने कराई दिल दहलाने वाली घटना, हैदराबाद में फिरोजाबाद के युवक ने पत्नी-बेटे की हत्या के बाद दे दी जान

जमकर गिर रहा पाला, पारा पहुंच रहा माइनस

दिसंबर पहले पखवाड़े में ही ठंड का प्रकोप बढ़ते जा रहा है। सुबह और शाम लोगों को कड़ाके की ठंड का सामना करना पड़ रहा है। ठंड के साथ ही जमकर गिर रहे पाले ने मुसीबत बढ़ा दी है। पाला गिरने से कई स्थानों पर पारा माइनस तक पहुंच रहा है। पाला गिरने से लोगों को मुसीबतों का सामना करना पड़ रहा है। शनिवार को अल्मोड़ा जिला मुख्यालय में दिन भर गुनगुनी धूप खिली रही। जिससे लोगों को ठंड से राहत मिली। दिन भर खिली धूप का लोगों को जमकर आनंद लिया। धूप खिलने से मौसम सुहावना बना रहा। सुहावने मौसम का बाहर से पहुंचे पर्यटकों ने आनंद लिया।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।