Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 22, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Weather Update: धूप ने देहरादून में किया परेशान, 72 घंटे में फिर बदलेगा उत्तराखंड का मौसम; येलो अलर्ट जारी

    Updated: Sun, 22 Sep 2024 07:48 AM (IST)

    Weather Upate Uttarakhand उत्तराखंड में मानसून की विदाई में अभी समय है। लेकिन बारिश का दौर कुछ थम सा गया है। मानसून पर लगे ब्रेक के कारण अब तापमान पर ...और पढ़ें

    मौसम की खबर में सांकेतिक तस्वीर का उपयोग किया गया है।
    मौसम की खबर में सांकेतिक तस्वीर का उपयोग किया गया है।

    HighLights

    1. अगले तीन दिन प्रदेशभर का मौसम शुष्क रहने की संभावना
    2. 25 सितंबर से बदलेगा मौसम, कहीं-कहीं तेज वर्षा हो सकती है

    जागरण संवाददाता, देहरादून। मानसून के प्रदेश से विदा होने में हालांकि अभी एक सप्ताह बाकी है लेकिन वर्षा की गति धीमी हो गई है।

    शनिवार को दून में सुबह से ही चटख धूप खिलने से अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री अधिक रहा, जिससे गर्मी ने बेहाल किया। केवल गढ़वाल मंडल के कुछ पर्वतीय क्षेत्रों में हल्के बादल छाए रहने से गर्मी से कुछ राहत महसूस की गई है। अगले तीन दिन प्रदेश का मौसम शुष्क रहने की संभावना है। 25 सितंबर को प्रदेशभर में कहीं-कहीं तेज वर्षा हो सकती है, इसे देखते हुए यलो अलर्ट जारी किया गया है।

    ये है इन दिनों प्रमुख शहरों का तापमान

    • इस दौरान देहरादून का अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री अधिक 34.6 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस अधिक 23.6 डिग्री सेल्सियस रहा।
    • पंतनगर का अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 35.1 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 25.2 डिग्री सेल्सियस रहा।
    • मुक्तेश्वर का अधिकतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री सेल्सियस अधिक 25.9 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस अधिक 15.6 डिग्री सेल्सियस रहा।
    • टिहरी का अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 25.9 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान सामान्य से दो अधिक 18.3 डिग्री सेल्सियस रहा।

    तीन दिन बाद फिर से बदलेगा मौसम का मिजाज

    मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि अगले तीन दिन मौसम शुष्क रहने की संभावना है। कहीं-कहीं बादल छाये रह सकते हैं। 25 सितंबर से एक बार फिर मौसम बदलेगा और वर्षा होने की संभावना बनी है।

    ये भी पढ़ेंः मथुरा में मतांतरण के प्रयास में पांच गिरफ्तार: ईसाई साहित्य बरामद, ताइवानी नागरिक को पुलिस ने किया रिहा

    ये भी पढ़ेंः Haryana Election: कुमारी सैलजा को लेकर गरमाई राजनीति, BJP और BSP ने डाले डोरे तो किसी ने बताया भावी सीएम

    पर्वतीय इलाकों में रात में बदल रहा मौसम

    उत्तराखंड के पर्वतीय इलाकों में रात का मौसम बदला है। रात में हल्की ठंडक का अहसास हो रहा है। लोग हल्के गर्म कपड़ों का इस्तेमाल कर रहे हैं। हाल ही में पहाड़ी क्षेत्र में ताजा बर्फ गिरने से अचानक से मौसम पलट दिया था।