Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 17, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Weather Update: देहरादून समेत उत्तराखंड में कैसा रहेगा आज मौसम का हाल, देखिए लेटेस्ट अपडेट

    Updated: Mon, 17 Mar 2025 10:13 AM (IST)

    Weather Update उत्तराखंड में ज्यादातर इलाकों में मौसम शुष्क हो गया है। मैदानी इलाकों में तेज धूप से गर्मी बढ़ रही है। पहाड़ी इलाकों में कहीं-कहीं आंशि ...और पढ़ें

    Weather Update: मौसम की खबर में सांकेतिक फोटो का प्रयोग किया गया है।
    Weather Update: मौसम की खबर में सांकेतिक फोटो का प्रयोग किया गया है।

    HighLights

    1. पर्वतीय क्षेत्रों में आंशिक बादल छाये, मैदानों में चटख धूप
    2. ज्यादातर क्षेत्रों में तापमान भी सामान्य से अधिक

    जागरण संवाददाता, देहरादून। Weather Update: उत्तराखंड में ज्यादातर क्षेत्रों में मौसम शुष्क होने लगा है। खासकर मैदानी क्षेत्रों में चटख धूप खिलने से तपिश महसूस की जा रही है। वहीं, पर्वतीय क्षेत्रों में अभी कहीं-कहीं आंशिक बादल मंडरा रहे हैं और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में सर्द हवाएं भी परीक्षा ले रही हैं।

    मौसम विभाग के अनुसार, आज से ज्यादातर क्षेत्रों में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। जिससे तापमान में वृद्धि हो सकती है। पर्वतीय क्षेत्रों में कहीं-कहीं आंशिक बादल छाने और हल्की बूंदाबांदी के आसार हैं।

    रविवार को सुबह दून में आंशिक बादल मंडराने के साथ धूप की आंख-मिचौनी चलती रही। हालांकि, दोपहर बाद ज्यादातर क्षेत्रों में आसमान साफ रहा और तेज धूप ने तपिश बढ़ा दी। इसके साथ ही सुबह-शाम ठिठुरन भी कम हो गई है। न्यूनतम तापमान सामान्य से चार से छह डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया जा रहा है। वहीं, अधिकतम तापमान भी सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस अधिक है। आने वाले कुछ दिनों में तापमान में तेजी से इजाफा होने के आसार हैं। पर्वतीय क्षेत्रों में भी तपिश बढ़ने की आशंका है।

    ज्यादातर क्षेत्रों में तापमान भी सामान्य से अधिक

    मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार, प्रदेश में अगले कुछ दिन वर्षा के आसार कम हैं। चमोली, उत्तरकाशी, पिथौरागढ़ आदि ऊंचाई वाले क्षेत्रों में आंशिक बादल छाने और कहीं-कहीं हल्की वर्षा के आसार हैं। शेष जनपदों में मौसम शुष्क बना रह सकता है।

    शहर, अधिकतम, न्यूनतम

    • देहरादून, 30.0, 16.2
    • ऊधमसिंह नगर, 31.0, 17.3
    • मुक्तेश्वर, 16.4, 7.0
    • नई टिहरी, 15.4, 8.6

    बदलते मौसम में स्वस्थ रहने के लिए खानपान का रखें ध्यान

    बदलते मौसम से हमारे लाइफस्टाइल में कई तरह के बदलाव आते हैं। ऐसे में सिर्फ हमारे कपड़ों में ही नहीं खानपान की चीजों में भी बदलाव लाना जरूरी है। सुबह शाम भले ही हल्की ठंड हो लेकिन दोपहर में गर्मी बढ़ने लगी है। ऐसे में जरा सी लापरवाही आपको बीमार कर सकती है।

    खबरें और भी

    ये भी पढ़ेंः UP Weather Update: बढ़ रही गर्मी के बीच यूपी के कई जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश का अलर्ट

    ये भी पढ़ेंः Banke Bihari Mandir Time: ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में बदला दर्शन और भोगराग सेवा के समय, अब इस टाइम खुलेंगे पट

    मौसम बदलने पर देखभाल जरूरी

    ऐसे मौसम में स्वस्थ रहने के लिए खानपान का विशेष ख्याल रखना जरूरी है। यह मौसम शीत ऋतु में बढ़ चुकी पाचन शक्ति को कमजोर भी करता है। आने वाले दिनों में अधिक गर्मी बढ़ेगी, ऐसे में चिकित्सक भी शरीर में पानी की कमी को पूरा करने के लिए फल, सलाद व पेय पदार्थ अधिक मात्रा में लेने की सलाह दे रहे हैं।

    बाहर की ठंड और गर्मी, शरीर में पानी की कमी, खाने में अनियमितता से शरीर अस्वस्थ रहता है। तासीर वाली और ठोस आहार के बजाय लोग मौसमी फलों पर ध्यान दें। बदलते मौमस में खानपान को लेकर सलाह दे रही हैं डायटीशियन दीपशिखा गर्ग।

    इन बातों का रखें ध्यान

    अब तक हम बाजारा, ज्वार, रागी आदि मिलेट्स खा रहे थे, अब बदलते मौसम में इनकी मात्रा कम करें, जौ और चना आटा लें। पानी की मात्रा को बढ़एं, कीनू, संतरा, स्ट्राबेरी, बेर का आदि ले सकते हैं। इसके अलावा नींबू पानी, हाइजीन का भी ध्यान रखें। फल और सब्जियों अधिक लें, चना और जौ का सत्तू लिया जा सकता है। जो भी खाएं उसे चबाकर खाएं।