विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 29, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

12 साल बाद अगस्त में सर्वाधिक गर्मी, तापमान पहुंचा 35 डिग्री पार

By Edited By:
Updated: Thu, 29 Aug 2019 04:19 PM (IST)

12 साल बाद अगस्त में बुधवार को देहरादून का अधिकतम तापमान सामान्य से छह डिग्री सेल्यियस अधिक 35.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया।

12 साल बाद अगस्त में सर्वाधिक गर्मी, तापमान पहुंचा 35 डिग्री पार
12 साल बाद अगस्त में सर्वाधिक गर्मी, तापमान पहुंचा 35 डिग्री पार

देहरादून, जेएनएन। उत्तराखंड में बारिश का दौर थमने के बाद अब गर्मी व उमस से लोग बेहाल हैं। 12 साल बाद अगस्त में बुधवार को देहरादून का अधिकतम तापमान सामान्य से छह डिग्री सेल्यियस अधिक 35.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया। इससे पहले 23 अगस्त 2007 को 35.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था। दून के साथ-साथ प्रदेश के मैदानी क्षेत्रों में अधिकतम तापमान सामान्य से चार से छह डिग्री सेल्सियस अधिक रिकॉर्ड किया गया।

मैदान ही नहीं पहाड़ों की रानी मसूरी में भी बुधवार को अधिकतम तापमान सामान्य से छह डिग्री अधिक 25.7 व न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 24.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। हरिद्वार, रुड़की, ऊधमसिंह नगर में भी उमस भरी गर्मी पड़ने से लोग बेहाल रहे। देहरादून में बुधवार को अगस्त महीने में 12 साल बाद पारे ने इतनी कुलाचें भरी हैं।

सुबह दस बजे ही शहर का अधिकतम तापमान 27.9 डिग्री सेल्सियस पहुंचा गया। दोपहर ढाई बजे सबसे अधिक तापमान रिकॉर्ड किया गया। मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि आने वाले चौबीस घंटों में उत्तराखंड में आंशिक रूप से लेकर आमतौर पर बादल छाये रहेंगे। पहाड़ी जिलों में कहीं-कहीं हल्की बारिश का अनुमान है। मैदानों में तापमान तीन से पांच डिग्री सेल्सियस तक बढ़ने की संभावना है। 

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड में गंगोत्री और यमुनोत्री हाईवे बंद, अगले पांच दिन मौसम रहेगा साफ

अधिकतम तापमान डिग्री से. में 

  • 28 अगस्त, 2019, 35.5 
  • 17 अगस्त, 2018, 34.1 
  • 06 अगस्त, 2017, 34.2 
  • 04 अगस्त, 2016, 35.2 
  • 26 अगस्त, 2015, 32.9 
  • 26 अगस्त, 2014, 33.5 
  • 20 अगस्त, 2013, 34.0 
  • 06 अगस्त, 2012, 33.0 
  • 30 अगस्त, 2011, 33.6 
  • 06 अगस्त, 2010, 33.2 
  • 03 अगस्त, 2009, 33.4 
  • 10 अगस्त, 2008, 32.8 
  • 23 अगस्त, 2007, 35.6

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड में आफत की बारिश, चारधाम यात्रा मार्ग पूरे दिन बाधित होता रहा यातायात