विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 09, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Uttarakhand Weather: दून में अचानक पलटा मौसम, झमाझम बारिश से लुढ़का तापमान; आज पहाड़ों पर हल्की बारिश के आसार

Published: Wed, 09 Oct 2024 07:49 AM (IST)

देहरादून में सुबह से ही धूप खिली हुई थी लेकिन शाम को अचानक मौसम ने करवट बदली और तेज हवाओं ...और पढ़ें

Weather Update: प्रतीकात्मक खबर का उपयोग किया गया है।
Weather Update: प्रतीकात्मक खबर का उपयोग किया गया है।

HighLights

  1. बारिश और तेज हवा से लुढ़का दून का पारा
  2. आज प्रदेश में कहीं-कहीं हल्की वर्षा के आसार

जागरण संवाददाता, देहरादून। मानसून की विदाई के बाद से ही प्रदेश में मौसम शुष्क बना हुआ है और ज्यादातर क्षेत्रों में चटख धूप खिल रही है। हालांकि, मंगलवार को प्रदेश में कहीं-कहीं मौसम ने करवट बदली और दोपहर बाद हल्की बौछारें पड़ीं।

दून में सुबह से धूप खिली रहने के बाद शाम को कहीं-कहीं तेज हवाओं के साथ झमाझम वर्षा हुई। जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार, आज प्रदेश के ज्यादातर क्षेत्रों में मौसम शुष्क रहने से लेकर आंशिक बादल छाये रहने के आसार हैं। पर्वतीय क्षेत्रों में हल्की बारिश हो सकती है।

बागेश्वर और पौड़ी में सबसे कम वर्षा का रिकॉर्ड

इस बार पूरे मानसून सीजन में ही प्रदेश के बागेश्वर जिले में सर्वाधिक और पौड़ी में सबसे कम वर्षा रिकॉर्ड की गई। जून से सितंबर अंंत तक मानसून सीजन में सामान्य से करीब 10 प्रतिशत अधिक वर्षा हुई। हालांकि, अक्टूबर की शुरुआत से ही वर्षा का क्रम थमा था। बीते कुछ दिनों से शुष्क मौसम में मैदानी क्षेत्रों में तपिश बनी हुई है।

अचानक बदला दून का मौसम

मंगलवार को देहरादून समेत ज्यादातर क्षेत्रों में सुबह से धूप खिली रही। जबकि, शाम को अचानक बादलों ने डेरा डाला और तेज हवा के साथ बौछारें पड़ने लगीं। करीब आधे घंटे तक रुक-रुककर वर्षा होती रही।

आज आंशिक बादल के साथ हल्की बारिश

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार, उत्तराखंड में आज भी मौसम शुष्क बना रह सकता है। पर्वतीय क्षेत्रों में आंशिक बादल छाने के साथ हल्की बौछारें पड़ सकती हैं। देहरादून में भी आंशिक बादल मंडराने के आसार हैं।

पर्वतीय क्षेत्र में हल्की ठंडक का अहसास हो रहा है। रात के समय में हल्के गर्म कपड़ों का सहारा लेना पड़ रहा है। माना जा रहा है कि इस बार सर्दी जल्द आएगी और कड़ाके की ठंड भी पड़ सकती है।

शहर, अधिकतम, न्यूनतम

  • देहरादून: 32.2, 20.5
  • ऊधमसिंह नगर, 33.2, 22.8
  • मुक्तेश्वर, 20.7, 12.8
  • नई टिहरी, 23.4, 13.7

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।