Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 09, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Weather Update: उत्तराखंड में मौसम ने बदली करवट, मैदानी इलाकों में धुंध तो पहाड़ों पर बारिश और बर्फबारी के आसार

    Updated: Sat, 09 Nov 2024 09:18 AM (IST)

    मौसम ने करवट बदली है और पहाड़ों में बारिश के आसार हैं। देहरादून समेत कई इलाकों में हल्की हवाओं के साथ आंशिक बादल छाए हैं। तापमान में भी गिरावट दर्ज की ...और पढ़ें

    मौसम की खबर में प्रतीकात्मक तस्वीर का उपयोग किया गया है।
    मौसम की खबर में प्रतीकात्मक तस्वीर का उपयोग किया गया है।

    HighLights

    1. पर्वतीय क्षेत्राें में भी बादल मंडरा रहे, वर्षा-हिमपात के आसार
    2. सुबह के समय धुंध छाने के हैं आसार

    जागरण संवाददाता, देहरादून। दून समेत ज्यादातर क्षेत्रों में मौसम का मिजाज बदलने लगा है। दिनभर आंशिक बादल मंडराने के साथ हल्की हवाएं भी चल रही है। जिससे पारा भी लुढ़कने लगा है।

    शुक्रवार को दून में इस शीतकाल में पहली बार अधिकतम तापमान घटकर सामान्य के बराबर पहुंचा है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले कुछ दिन पर्वतीय क्षेत्रों में आंशिक बादल छाने के साथ ही हल्की वर्षा और चाेटियों पर हिमपात की आशंका है। मैदानी क्षेत्रों में सुबह धुंध छायी रह सकती है।

    दून में शुक्रवार को सुबह से ही धूप और बादलों की आंख-मिचौनी चलती रही। साथ ही हवाएं चलने से ठंडक महसूस की गई। इस दौरान दून का अधिकतम तापमान भी 28 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहा। वहीं, न्यूनतम तापमान अभी सामान्य से अधिक बना हुआ है, लेकिन सुबह-शाम ठंडक बढ़ रही है। हालांकि, अभी ठंड सामान्य से कम है। उधर, पर्वतीय क्षेत्राें में भी बादल मंडरा रहे हैं और वर्षा-हिमपात के आसार बने हुए हैं।

    चोटियों पर हिमपात के आसार

    मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार, उत्तराखंड में आज पर्वतीय क्षेत्रों में आंशिक बादल छाने के आसार हैं। बागेश्वर और पिथौरागढ़ में कहीं-कहीं हल्की से मध्यम वर्षा हो सकती है। चोटियों पर भी हिमपात के आसार बने हुए हैं। देहरादून में आंशिक बादल छाने और हवा चलने के कारण ठंडक में इजाफा हो सकता है। सुबह धुंध छाने के आसार हैं।

    शहर, अधिकतम, न्यूनतम

    • देहरादून, 28.6, 17.7
    • ऊधमसिंह नगर, 29.6, 17.0
    • मुक्तेश्वर, 21.3, 9.1
    • नई टिहरी, 21.2, 11.8

    अल्मोड़ा-हल्द्वानी एनएच पर 18 तक रात में आवाजाही बंद

    अल्मोड़ा-हल्द्वानी एनएच पर पहाड़ी से से खतरे को देखते हुए अब 18 नवंबर तक रात आठ से सुबह छह बजे तक एनएच पर वाहनों की आवाजाही बंद रहेगी। डेढ़ माह में चौथी बार रात में आवाजाही बंद हुई है, लेकिन अब तक कोई ठोस उपाय नहीं निकल पाए हैं। क्वारब की पहाड़ी बीते दो माह से मुसीबत का सबब बनी है। आए दिन पहाड़ी के दरकने से आवाजाही बाधित हो रही है। इससे लोग जाम में तो फंस ही रहे हैं, ऊपर से अनहोनी का खतरा भी बना हुआ है।

    खबरें और भी

    ये भी पढ़ेंः UP Weather News: यूपी में जरा सी गर्मी, हल्की सर्द हवा, दबे पांव आई ठंड, पढ़िए पूरी रिपोर्ट

    ये भी पढ़ेंः Dehradun News: साइबर ठगों ने मर्चेंट नेवी अफसर को 24 घंटे तक डिजिटल अरेस्ट रखा, 32 लाख रुपये ठगे

    परेशानी को देखते हुए प्रशासन ने 15 से 21 अक्तूबर तक रात आठ से सुबह छह बजे तक रात के समय आवाजाही पर प्रतिबंध लगाया था। इसके बाद मियाद 29 अक्टूबर तक बढ़ाई गई थी। इसके बाद भी प्रशासन ने अगले 10 दिन तक यानी आठ नवंबर तक की समय सीमा और बढ़ा दी थी। अब 18 नवंबर तक आवाजाही पर रोक लगा दी गई है। इससे प्रशासन की कार्रवाई पर सवाल उठ रहे हैं। एनएच रात आठ बजे से सुबह छह बजे तक बंद रहेगा। इससे यह तय है कि अभी यात्रियों को राहत नहीं मिलेगी।