Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 11, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Weather Update: उत्‍तराखंड में बदलने लगा मौसम का मिजाज, सुबह-शाम बढ़ने लगी ठिठुरन

    Updated: Fri, 11 Oct 2024 08:53 PM (IST)

    Weather Update उत्तराखंड में मानसून की विदाई के बाद मौसम शुष्क बना हुआ है। दिन में धूप खिल रही है लेकिन सुबह-शाम ठंडक बढ़ रही है। पहाड़ों में ठिठुरन ब ...और पढ़ें

    Weather Update: सुबह-शाम अब ठंडक महसूस की जाने लगी है। File Photo
    Weather Update: सुबह-शाम अब ठंडक महसूस की जाने लगी है। File Photo

    HighLights

    1. दिन में चटख धूप, रात को तेजी से गिरने लगा पारा
    2. अगले कुछ दिनों में दिन और रात के तापमान में और गिरावट के आसार

    जागरण संवाददाता, देहरादून। Weather Update: मानसून की विदाई के बाद से ही प्रदेश में मौसम शुष्क बना हुआ है और ज्यादातर क्षेत्रों में दिनभर चटख धूप खिल रही है। हालांकि, सुबह-शाम अब ठंडक महसूस की जाने लगी है।

    पर्वतीय क्षेत्रों में सुबह ठिठुरन बढ़ने लगी है और मैदानी क्षेत्रों में न्यूनतम तापमान में लगातार कमी आ रही है। दून में रात को पारा 18 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है। मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ दिन में पारे में और गिरावट आने के आसार हैं। पहाड़ से मैदान तक सुबह-शाम के तापमान में दो डिग्री सेल्सियस तक की कमी आ सकती है।

    यह भी पढ़ें- वनवासियों के लिए देवी हैं खीमा, उत्तराखंड की एकमात्र आदिम जनजाति के उत्थान को 23 वर्षों से जुटीं

    15 अक्टूबर के बाद पारे में और गिरावट आने की उम्मीद

    अक्टूबर की शुरुआत से ही प्रदेशभर में मौसम शुष्क बना हुआ है। हालांकिि, बीते मंगलवार को देहरादून समेत कई जिलों में तीव्र बौछारें पड़ीं। करीब आधे घंटे तक रुक-रुककर वर्षा होती रही। इसके बाद से मौसम फिर शुष्क बना हुआ है।

    दिनभर चटख धूप खिलने से दोपहर में हल्की तपिश महसूस की जा रही है। हालांकि, न्यूनतम तापमान में गिरावट आने लगी है। बीते दो दिन में पारे में दो डिग्री सेल्सियस की कमी आई है।

    मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार, उत्तराखंड में अगले कुछ दिन मौसम शुष्क बना रह सकता है। कहीं-कहीं आंशिक बादल छाये रह सकते हैं। 15 अक्टूबर के बाद पारे में और गिरावट आने की उम्मीद है।

    • शहर, अधिकतम, न्यूनतम
    • देहरादून: 32.8, 18.3
    • ऊधमसिंह नगर, 32.1, 17.6
    • मुक्तेश्वर, 22.4, 09.8
    • नई टिहरी, 24.9, 11.8

    सरोवर नगरी में ठंड की हुई शुरूआत

    नैनीताल में हल्की ठंड पड़नी शुरू हो गई है। शुक्रवार को दिन का मौसम सामान्य रहा। अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

    यह भी पढ़ें- उत्‍तराखंड के चमोली में भड़की धार्मिक भावनाएं, हिन्दू संगठनों ने बंद कराया बाजार; बाहरी लोगों से शहर खाली करने की मांग

    नगर में सुबह से धूप निकली हुई थी, जो शाम तक बरकरार रही। हालांकि हल्के बादल कुछ समय के लिए छाए और हट भी गए। सूर्यास्त के बाद ठंड में हल्की ठंड महसूस हुई। जिस कारण लोगों को गर्म ऊनी कपड़े पहनने के लिए मजबूर होना पड़ा।

    खबरें और भी

    झील का जलस्तर 11.9 फीट में स्थिर

    मौसम विभाग के अनुसार रात के तापमान में गिरावट बनी रहेगी। फिलहाल मौसम सामान्य बना रहेगा। इधर नैनी झील का जलस्तर 11.9 फीट में स्थिर है । जीआईसी मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार नगर का अधिकतम तापमान 23 व न्यूनतम 14 डिग्री सेल्सियस रहा। आद्रता अधिकतम 80 व न्यूनतम 55 प्रतिशत दर्ज की गई।

    शीतकालीन सीजन में उमड़ने लगी सैलानियों की भीड़

    शीतकालीन पर्यटन सीजन में सैलानियों की भीड़ पहुंचने लगी है। बंगाली सैलानियों की आमद बेहद कम है, जबकि स्कूली बच्चों के ग्रुप अधिक संख्या में पहुंचे हुए हैं। शनिवार को पर्यटकों की आमद में बढ़ोतरी होने की संभावना है। शुक्रवार सुबह से ही सैलानियों का पहुंचना शुरू हो गया था, जो देर रात तक जारी रहा। इस बीच मामूली रूप से यातायात प्रभावित नजर आया। समूहों में स्कूली बच्चे अधिक पहुंच रहे हैं।

    मुख्य स्थानों में स्थित होटल पैक हो गए हैं। नगर के पर्यटन स्थलों में सैलानियों की खासी आवाजाही रही। नैनी झील में नौका विहार करने वाले सैलानियों का तांता लगा रहा। भोटिया बाजार समेत नगर के बाजारों में सैलानियों की भीड़ रही। स्नोव्यू, राजभवन, चिड़ियाघर, हिमालय दर्शन व केव गार्डन में काफी भीड़ रही।

    शाम के समय सैलानी हनुमानगढ़ी में सूर्यास्त देखने पहुंचे हुए थे। नगर के समीपवर्ती पर्यटन स्थल खुर्पाताल, सरिताताल , पंगोट व कैंची धाम भी बड़ी संख्या में सैलानी पहुंचे हुए थे। होटल एसोसिएशन अध्यक्ष दिग्विजय सिंह बिष्ट के अनुसार शीतकालीन पर्यटन सीजन के चलते सैलानियों की आमद बढ़ने लगी है। दीवाली तक पर्यटकों की आमद इसी तरह जारी रहेगी।