विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 24, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सुपर डांसर में टॉप-6 रहे अक्षित को लेने रिक्शा चलाकर पहुंचे पिता

By BhanuEdited By:
Published: Mon, 24 Jun 2019 10:32 AM (IST)

डांसिंग-शो सुपर डांसर में टॉप-6 तक का सफर तय करने वाले अक्षित भंडारी का दून पहुंचने पर भव्य स्वागत किया ...और पढ़ें

सुपर डांसर में टॉप-6 रहे अक्षित को लेने रिक्शा चलाकर पहुंचे पिता
सुपर डांसर में टॉप-6 रहे अक्षित को लेने रिक्शा चलाकर पहुंचे पिता

देहरादून, जेएनएन। सोनी टीवी पर प्रसारित होने वाले डांसिंग-शो सुपर डांसर में टॉप-6 तक का सफर तय करने वाले अक्षित भंडारी खासे लोकप्रिय हो गए हैं। दून पहुंचने पर अक्षित का भव्य स्वागत हुआ और हर कोई उनके साथ फोटो खिंचवाने को बेताब नजर आया। खास बात यह कि रिक्शा चालक पिता राजन भंडारी बेटे को लेने अपना रिक्शा लेकर पहुंचे। 

लोकप्रिय शो सुपर डांसर में अपने डांस से जलवा बिखेरने वाले अक्षित भंडारी देहरादून पहुंच गए हैं। टॉप-6 तक पहुंचने अक्षित ने अपने डांस से सभी को खासा प्रभावित किया, लेकिन इसके बाद वह आगे नहीं जा सके। 

अक्षित जब मां पार्वती भंडारी के साथ दून पहुंचे तो रेलवे स्टेशन पर उनका जोरदार स्वागत किया गया। जैसे ही लोगों को अक्षित के आने की सूचना मिली, उनसे मिलने पहुंच गए। जिसे भी मौका मिला, वो अक्षित के साथ सेल्फी लेते रहे। 

मगर, खास पल वो रहा जब अक्षित के पिता अपना रिक्शा सजाकर उसे लेने पहुंचे। पिता ने कहा कि वह सामान्य परिवार से हैं। वह नहीं चाहते कि बेटे का नाम रोशन होते ही वह अपनी जमीन भूल जाएं। यहां से अक्षित रिक्शा में बैठकर बड़ोवाला स्थित घर की ओर निकले। जहां उनके रिश्तेदार व आस-पड़ोस के लोग उनका पहले से ही इंतजार कर रहे थे।

यह भी पढ़ें: केटरीना कैफ ने प्रशंसकों संग खिंचाई सेल्फी, उत्तराखंड में मलयाली फिल्म की शूटिंग शुरू

यह भी पढ़ें: देहरादून के चाऊमीन और मोमोज की दीवानी हैं अभिनेत्री रूप दुर्गापाल

यह भी पढ़ें: नाटक में बंटवारे की दास्तां को मार्मिक ढंग से किया प्रस्तुत

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।