विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 09, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

विल्सयूथ और जिप्सी यंग फुटबाल के अंतिम चार में पहुंचे

By BhanuEdited By:
Updated: Tue, 09 Jan 2018 10:44 PM (GMT+05:30)

50वें अमर शहीद खड़क बहादुर बिष्ट मेमोरियल फुटबाल टूर्नामेंट में विल्सयूथ एफसी और जिप्सी यंग ने टाईब्रेकर मुकाबलों में जीत हासिल कर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया।

विल्सयूथ और जिप्सी यंग फुटबाल के अंतिम चार में पहुंचे
विल्सयूथ और जिप्सी यंग फुटबाल के अंतिम चार में पहुंचे

देहरादून, [जेएनएन]: टाईब्रेकर मुकाबलों में जीत हासिल कर विल्सयूथ एफसी और जिप्सी यंग ने 50वें अमर शहीद खड़क बहादुर बिष्ट मेमोरियल फुटबाल टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया।

एसजीआरआर इंटर कॉलेज नेहरूग्राम में चल रहे टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल के मुकाबले खेले गए। पहला मैच अधोईवाला ब्वॉयज व विल्सयूथ के बीच खेला गया। निर्धारित समय तक मैच शून्य के स्कोर से बराबरी पर छूटा। निर्णय के लिए टाईब्रेकर का सहारा लेना पड़ा। टाईब्रेकर में विल्सयूथ की ओर से अर्पण, विकास व राहुल जबकि अधोईवाला की ओर से जतिन व भूपेंद्र गोल करने में सफल रहे। इस मैच में विल्सयूथ ने 3-2 से जीत हासिल की। 

दूसरा मैच जिप्सी यंग और सुंदरवाला ब्वॉयज के बीच खेला गया। निर्धारित समय तक मैच 1-1 के स्कोर से बराबरी पर रहा। जिप्सी यंग की ओर से नीरज जोशी ने शुरुआती तीसरे और सुंदरवाला ब्वॉयज के श्रेय ने दूसरे हाफ के 59वें मिनट में गोल दागकर स्कोर बराबरी पर ला दिया। 

निर्णय के लिए टाईब्रेकर तक पहुंचे मैच में जिप्सी यंग ने 6-4 से जीत हासिल की। जिप्सी यंग की ओर से रवि, नीरज, सौरभ, अक्षय व प्रवीन ने गोल किये, जबकि सुंदरवाला ब्वॉयज के लिये दीपक, अभिषेक व दीपक रावत ही गोल करने में सफल रहे।

यह भी पढ़ें: एसीए की जीत में चमके प्रियांशु खंडूड़ी, दून एसेस भी जीता

यह भी पढ़ें: सिविल सचिवालय की टीम ने जीता क्रिकेट का खिताब

यह भी पढ़ें: देहरादून ने कब्जाई अंडर-14 बालक वर्ग की ओवरऑल चैंपियनशिप