विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 05, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पति पर लगाया दुष्कर्म और एक लाख की धोखाधड़ी का आरोप

By BhanuEdited By:
Updated: Tue, 05 Feb 2019 12:56 PM (IST)

कोतवाली पटेलनगर निवासी एक महिला ने पति पर दुष्कर्म और एक लाख रुपये की धोखाधड़ी का आरोप लगाया है। तहरीर के बाद पुलिस ने आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पति पर लगाया दुष्कर्म और एक लाख की धोखाधड़ी का आरोप
पति पर लगाया दुष्कर्म और एक लाख की धोखाधड़ी का आरोप

देहरादून, जेएनएन। कोतवाली पटेलनगर निवासी एक महिला ने पति पर दुष्कर्म और एक लाख रुपये की धोखाधड़ी का आरोप लगाया है। तहरीर के बाद पुलिस ने आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

इंस्पेक्टर कोतवाली पटेलनगर सूर्यभूषण नेगी ने बताया कि पीड़िता का आरोप है कि आरोपित हरविंदर सिंह पुत्र बलबीर सिंह निवासी बडूली पोस्ट कोटा थाना नागल, सहारनपुर ने धोखे से खुद की जाति छिपा कर उससे पहले दोस्ती की और इसके बाद अपनी आर्थिक स्थित ठीक न होने पर उससे एक लाख से अधिक रुपये लिए। 

इसके बाद उसने उसे शादी का झांसा देकर कई बार उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद उसने शादी से इन्कार कर दिया। पीड़िता के मुताबिक जब उसने उससे पैसे वापस मांगे और शादी के लिए कहा तो उसने धोखे से उसके साथ शादी कर ली। 

आरोप है कि शादी के बाद आरोपित ने उसे जान से मारने की कोशिश की और अब उसे लगातार धमकी दे रहा है। शिकायत के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें: सितारगंज में चार वर्षीय बच्ची से श्रमिक ने किया दुष्‍कर्म

यह भी पढ़ें: पांच साल की मासूम से दुष्कर्म की कोशिश के दोषी को पांच साल की सजा

यह भी पढ़ें: मीटू प्रकरण: भाजपा नेता संजय कुमार ने पुलिस को सौंपा मोबाइल फोन