विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 12, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

कार के खाई में गिरने से महिला की मौत, तीन घायल Dehradun News

By BhanuEdited By:
Updated: Thu, 12 Dec 2019 11:00 AM (IST)

यमकेश्वर प्रखंड के नीलकंठ न्याय पंचायत क्षेत्र में मराल गांव से लौट रही एक कार खाई में गिर गई। हादसे में एक महिला की मौत हो गई और तीन लोग घायल हो गए।

कार के खाई में गिरने से महिला की मौत, तीन घायल Dehradun News
कार के खाई में गिरने से महिला की मौत, तीन घायल Dehradun News

ऋषिकेश, जेएनएन। यमकेश्वर प्रखंड के नीलकंठ न्याय पंचायत क्षेत्र में मराल गांव से लौट रही एक कार खाई में गिर गई। हादसे में एक महिला की मौत हो गई और तीन लोग घायल हो गए। घायलों को एम्स ऋषिकेश लाया गया है।

जानकारी के मुताबिक नीलकंठ क्षेत्र में स्थित मराल गांव में एक परिवार में लड़की की शादी थी। इसमें शामिल होने के लिए 14 बीघा मुनिकीरेती से विनोद कुमार अपने परिवार के साथ गए थे। बरात विदा होने के बाद विनोद अपने परिवार के साथ वापस घर लौट रहे थे। 

खैर खाल से एक किलोमीटर आगे गरुड़ चट्ट की ओर उनकी इंडिगो कार करीब 100 फीट गहरी खाई में लुढ़क गई। दुर्घटना में उनकी 18 वर्षीय पुत्री काजल छिटक गई। बाकी लोग खाई में वाहन सहित गिर गए। काजल ने सड़क पर आकर वहां से गुजर रहे लोगों को दुर्घटना की सूचना दी। 

यह भी पढ़ें: टिहरी और हरिद्वार में हुए सड़क हादसों में मामा-भांजे समेत तीन की मौत 

मौके पर लक्ष्मण झूला से पहुंची पुलिस और लोगों ने सभी घायलों को बाहर निकाला। जिन्हें एम्स ऋषिकेश में भर्ती कराया गया है। लक्ष्मण झूला के थाना प्रभारी दर्शन सिंह बिष्ट के मुताबिक उपचार के दौरान गीता (30) पत्नी विनोद कुमार की मौत हो गई। दुर्घटना में विनोद (46), इनकी पुत्री काजल (18) और भतीजी इंद्रेश (22) पुत्री स्वर्गीय हीरालाल घायल हुए हैं। तीनों घायलों का एम्स ऋषिकेश में उपचार चल रहा है।

यह भी पढ़ें: ट्रक की चपेट में आकर बाइक सवार युवक की मौत, साथी घायल Dehradun News