विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 27, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पारिवारिक परेशानी से तंग आकर महिला ने पंखे से लटककर दी जान

By BhanuEdited By:
Updated: Fri, 27 Jul 2018 02:43 PM (IST)

कोतवाली कैंट क्षेत्र के गजियावाला में पारिवारिक परेशानियों से तंग आकर एक महिला ने पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली।

पारिवारिक परेशानी से तंग आकर महिला ने पंखे से लटककर दी जान
पारिवारिक परेशानी से तंग आकर महिला ने पंखे से लटककर दी जान

देहरादून, [जेएनएन]: कोतवाली कैंट क्षेत्र के गजियावाला में पारिवारिक परेशानियों से तंग आकर एक महिला ने पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली। 

कोतवाली कैंट प्रभारी शंकर सिंह बिष्ट ने बताया कि ग्राम प्रधान गजियावाला ने सर्किट हाउस पुलिस चौकी में सूचना दी कि गजियावाला में एक महिला ने पंखे से लटकर आत्महत्या कर ली है। महिला के परिजन उसे मैक्स अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया है। 

सूचना पर कोतवाली कैंट पुलिस मैक्स अस्पताल पहुंची। पुलिस ने पंचनामा भर शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि मृतका निरूपमा थापा (40 वर्ष) पत्नी अजय थापा निवासी गजियावाला के दो बेटे हैं। एक बेटा फौज में है। 

उन्होंने बताया कि महिला के परिवार में परेशानियां चल रही थीं, जिससे तंग आकर उसने आत्महत्या कर ली। पति अजय थापा फौज से रिटायर्ड हैं। 

यह भी पढ़ें: बाजार से घूमकर घर आए युवक ने फांसी लगाकर दी जान

यह भी पढ़ें: पति को उठाने जब कमरे में पत्नी गई तो नजारा देखकर उड़ गए होश

यह भी पढ़ें: घुटने की चोट से परेशान महिला बॉक्सर ने जहर खाकर दी जान