विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 31, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Dehradun Lockdown: लॉकडाउन तोड़ने के लिए उकसाने वाले युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

By Bhanu Prakash SharmaEdited By:
Updated: Tue, 31 Mar 2020 11:17 AM (IST)

कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए लागू किए गए लॉक डाउन को तोड़ने के लिए लोगों को उकसाने वाले एक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

Dehradun Lockdown: लॉकडाउन तोड़ने के लिए उकसाने वाले युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार
Dehradun Lockdown: लॉकडाउन तोड़ने के लिए उकसाने वाले युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

ऋषिकेश, जेएनएन। कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए लागू किए गए लॉक डाउन को तोड़ने के लिए लोगों को उकसाने वाले एक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

चौकी प्रभारी श्यामपुर जब क्षेत्र में गश्त कर रहे थे, तभी एक व्यक्ति करोना वायरस संक्रमण को लेकर हंसी मजाक करता और आम लोगों को घर से बाहर निकालने के लिए उकसाता नजर आया। पूछताछ में युवक ने अपना नाम मनीष कुमार, निवासी ग्राम गुमानीवाला ऋषिकेश बताया। 

पुलिस ने आरोपित के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। वहीं ऋषिकेश के गुमानीवाला में एक लड़की में करोना वायरस होने के लक्षण संबंधित झूठी वीडियो डालकर अफवाह फैलाने पर एक व्यक्ति के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। संबंधित व्यक्ति ने एक लड़की में करोना वायरस होने के लक्षण पाए जाने व उसके परिवार के इंडोनेशिया से ऋषिकेश आने संबंधी झूठी खबर फेसबुक में डाली थी।

डोईवाला में दुकानदार के खिलाफ मुकदमा दर्ज

रानीपोखरी पुलिस ने लॉकडाउन का उल्लंघन करने पर एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। साथ ही पांच वाहनों का चालान व दो वाहनों को सीज किया गया। थानाध्यक्ष रानीपोखरी राकेश शाह ने बताया कि टिहरी के रहने वाले मंजीत बिना अनुमति के कारीगारों को एक साथ एकत्र कर बेकरी प्रोक्डट तैयार रहा रहे थे। आरोपित के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर दिया गया है। 

यह भी पढ़ें: Uttarakhand Lockdown का उल्लंघन करने वालों पर पुलिस का शिकंजा, चार दुकानदारों पर मुकदमा; पांच गिरफ्तार

वहीं बिना अनुमति के वाहन चलाने वाले पांच वाहनों का चालान किया गया। दो वाहनों को सीज किया गया है। डोईवाला कोतवाली पुलिस ने जौलीग्रांट मुख्य मार्ग पर निर्धारित मूल्य से अधिक पर वस्तुएं बेचने पर एक दुकानदार का चालान किया है। पुलिस ने आठ वाहनों का भी चालान किया गया है।

यह भी पढ़ें: Uttarakhand Lockdown: उत्तराखंड में लॉकडाउन तोड़ने के आरोप में 183 गिरफ्तार